फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Road accident in Patna, many injured including policeman; Bihar Police News

Bihar News: जिस ट्रक से हुई महिला की मौत, उसमें ही घुसी पुलिस की गाड़ी; पुलिसकर्मी समेत पांच घायल

Fri, 15 Nov 2024 05:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Nov 2024 05:26 PM IST
सार

सड़क हादसे के बाद आसपास के लोगों भीड़ लग गई। लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने ले गई।

विज्ञापन
Bihar News: Road accident in Patna, many injured including policeman; Bihar Police News
पुलिस की क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान कर बाइक से घर लौट रहे दंपति घटना का शिकार हो गए थे। इसमें पत्नी नीलम देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पति मलय कुमार देव घायल हो गए थे। घटना के बाद एक ट्रक को जब्त किया था। पुलिस इसे थाना ला रही थी। अचानक एक बाइक अनियंत्रित हो कर पुलिस जिप्सी से जा टकरा गई। जिप्सी अनियंत्रित हो गई और ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि महिला पुलिसकर्मी, ड्राइवर और बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों भीड़ लग गई। लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में जिप्सी ट्रक में घुस गई। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है।   
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। इसमें एक ट्रक को पुलिस ने जब्त किया था जिसे पुलिस थाना ले कर आ रही थी तभी गंगा स्नान कर घर लौट रहा बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और पुलिस जिप्सी में जा टकराया। इस जिप्सी अनियंत्रित हो कर जब्त ट्रक से जा टकराई। इसमे पांच लोग घायल हो गए। एक महिला की स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed