फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Road accident in Nalanda, six children going to school injured; Nalanda Police

Bihar News: स्कूल जा रहे बच्चों की गाड़ी खाई में गिरी, छह स्टूडेंट घायल, दो की हालत गंभीर; पढ़ें पूरी खबर

Mon, 13 Jan 2025 01:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 13 Jan 2025 01:38 PM IST
सार

छबिलापुर थानाध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि स्कूल की गाड़ी खाई में क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। परिजन अपने-अपने स्तर से बच्चों को इलाज के लिए क्लिनिक लेकर चले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Road accident in Nalanda, six children going to school injured; Nalanda Police
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नालंदा में सड़क हादसे में प्राइवेट स्कूल के छह बच्चे घायल हो गए। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर है। प्राइवेट अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। घटना मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कहटा गांव के समीप की है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह सिलाव प्रखंड के नेपुरा गांव स्थित बच्चे वाहन में सवार होकर आवासीय जीनियस पब्लिक स्कूल जा रहे थे। अचानक सिलाव-गोरौर पथ के छबीलापुर थाना क्षेत्र के कहटा गांव के पास स्कूली वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे 10 फीट खाई में चली गई।

विज्ञापन


हादस के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने फौरन बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। कुल छह बच्चे घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं इस हादसे के बाद न तो बच्चों के परिजन सामने आए हैं और ना ही स्कूल संचालक कुछ बोलने के पक्ष में है। फ़िलहाल सभी बच्चों का ईलाज परिजन अपने अपने स्तर से निजी अस्पताल में करा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस मामलें में छबिलापुर थानाध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां स्कूल की गाड़ी खाई में क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। परिजन अपने-अपने स्तर से बच्चों को इलाज के लिए क्लिनिक लेकर चले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed