Bihar News: खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत; ट्रक में पिकअप ने मारी टक्कर
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण उसने अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही ट्रक में जा टकराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया में दो वाहनों की टक्कर में दो युवक की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों बेहतर इलाज के लिए जिले से बाहर रेफर किया गया है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई गई है। मृत युवक की पहचान सहरसा जिला अंतर्गत सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोहा गांव निवासी सुधांशु कुमार और उसके दोस्त कुक्कू कुमार के रूप में हुई है। जबकि ट्रक का चालक और उपचालक घायल हो गए हैं। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित बेला नौवाद एनएच 107 पर हुई।
तेज रफ्तार था पिकअप चालक, ट्रक को सामने से मार दिया टक्कर
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण उसने अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही ट्रक में जा टकराया। लोगों का कहना है कि जैसे ही वहां टक्कर हुई वैसे ही पिकअप चालक वाहन से निकलकर फरार हो गया। जबकि पिकअप वाहन में बैठे दो लोगों में एक की मौत घटना स्थल पर दूसरे की मौत इलाज के दौरान हुई है। वहीं इस घटना में ट्रक चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज किया जा रहा है।