फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Road Accident in Hajipur-Patna route one Died Three Injured auto-truck collision

Bihar: हाजीपुर-पटना मार्ग पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग घायल, ऑटो और ट्रक में हुई थी टक्कर

Mon, 20 Mar 2023 04:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 20 Mar 2023 04:59 PM IST
सार

Hajipur Road Accident: बिहार के वैशाली जिले में हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar News Road Accident in Hajipur-Patna route one Died Three Injured auto-truck collision
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग के महात्मा गांधी सेतु पर सोमवार सुबह ऑटो और ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य यात्री को हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।

विज्ञापन


बता दें कि मृतक के पास से मिले परिचय पत्र के मुताबिक, सत्येंद्र शर्मा विष्णु कॉलोनी कपिलधारा, गया के रूप में पहचान की गई है। जो लघु सिंचाई प्रमंडल गया कार्यालय में टंकण के पद पर थे। वहीं, घायलों में वैशाली जिले के जंदाहा के बिदौलिया गांव निवासी स्वर्गीय जुगेश्वर सिंह का बेटा 70 साल के बिजली सिंह, हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के धोबघट्टी निवासी राजू प्रसाद साह की पत्नी 38 साल की रीता देवी, उत्तर प्रदेश के रावड संग, सोनभद्र निवासी स्वर्गीय सकल राय का बेटा 48 साल का राजकुमार राम है। जबकि आंशिक रूप से रीता देवी का पुत्र राजा कुमार को चोट लगी है।
विज्ञापन




घायल रीता देवी का पुत्र राजाकुमार के मुताबिक, दिल्ली से अपनी मां के साथ पटना आया। उसके बाद ऑटो पर सवार होकर घर जा रहे थे। उसी दौरान पटना ब्रिज पर तेज रफ्तार की ऑटो ने ट्रक में ठोकर मार दिया, जिससे चार लोग घायल हो गए। सभी यात्री पटना से हाजीपुर आ रहे थे। घटना में सभी घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं, मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed