{"_id":"65ffb3f047cd44d2ff0c1ecf","slug":"bihar-news-road-accident-in-fatuha-patna-two-people-died-in-car-truck-collision-bihar-police-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : गैस सिलेंडर लदे ट्रक से टकराई कार, देखते-देखते निकल गई दो की जान; पटना में भीषण सड़क हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : गैस सिलेंडर लदे ट्रक से टकराई कार, देखते-देखते निकल गई दो की जान; पटना में भीषण सड़क हादसा
Sun, 24 Mar 2024 10:32 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:32 AM IST
सार
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। इसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। सभी घायलों को पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कार के परखच्चे उड़ गए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के फतुहा स्थित महारानी चौक के नजदीक रविवार की अहले सुबह गैस सिलेंडर लदे ट्रक और कार की सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। इसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। सभी घायलों को पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने गैस लदे ट्रक को भी जब्त कर लिया है। घटना के बाद मौके पर घंटो सनसनी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
कार चालक समेत दो की मौत
बताया जा रहा है कि फतुहा थाना क्षेत्र के नोहटा निवासी कार चालक सूरज कुमार अपनी कार से पांच दोस्तों के साथ फतुहा के रेलवे यार्ड जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में विपरीत दिशा से एक ट्रक तेज रफ्तार से आ रही थी। अचानक महारानी चौक के पास कार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसा में कर के आगे सीट पर बैठे मनीष कुमार एवं कार चला रहे सूरज कुमार की मौत हो गई, जबकि पीछे सीट पर बैठे सीताराम, धर्मेश कुमार एवं गुड्डू कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
ट्रक पर गैस सिलेंडर लदे हुए थे
घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी लोगों को कार से निकलकर आनन-फानन में इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया है। घटना की पुष्टि करते हुए फतुहा थाना प्रभारी ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि ट्रक पर गैस सिलेंडर लदे हुए थे।
विज्ञापन