फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RLM Upendra Kushwaha targeted Giriraj Singh Hindu Swabhiman Yatra in Darbhanga, no threat Hindu

Bihar : गिरिराज सिंह के हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज, कहा- हिन्दू धर्म पर नहीं है खतरा

Mon, 21 Oct 2024 10:51 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Oct 2024 10:51 AM IST
सार

Bihar : यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी का नहीं है। इसलिए उनके यात्रा पर हम लोगों को कुछ भी टिप्पणी करना उचित नहीं है। हिंदू धर्म हो या फिर कोई अन्य धर्म हो, बिहार में किसी धर्म को कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
Bihar News : RLM Upendra Kushwaha targeted Giriraj Singh Hindu Swabhiman Yatra in Darbhanga, no threat Hindu
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राज्य सभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष और राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा पर  दरभंगा पहुंचे। वहां वह संगठन विस्तार एवं सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए। वहां उपेंद्र कुशवाहा ने गिरिराज सिंह के "हिंदू धर्म खतरा" वाले बयान पर कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का ऑफिशल स्टेटमेंट है कि यह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का निजी बयान है। उनके इस बयान से भारतीय जनता पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


किसी धर्म को नहीं है कोई खतरा 
  राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष और राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने खुद ही कहा है कि यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी का नहीं है। इसलिए उनके यात्रा पर हम लोगों को कुछ भी टिप्पणी करना उचित नहीं है। इतना हम जरूर कहेंगे कि मंत्री गिरिराज सिंह जो कह रहे हैं कि हिंदू धर्म खतरे में है। हम इसको बचाने के लिए यह यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म हो या फिर कोई अन्य धर्म हो, बिहार में किसी धर्म को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन


नीतीश कुमार की सरकार में तनाव में आई है कमी 
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष और राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार जब से सरकार में हैं, छिटपुट घटनाओं को अपवाद के रूप में छोड़ दीजिए तो कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। बिहार में 2005 के पहले सांप्रदायिक तनाव और घटनाएं होती रहती थी। जब से बिहार में एनडीए और नीतीश कुमार की सरकार बनी है, तब से तनाव में बहुत कमी आई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में चाहे हिंदू हो या फिर इस्लाम धर्म हो, खतरे में नहीं है। यहां कम संख्या वाले धर्म के लोग के भी एक दूसरे के साथ एक होकर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed