फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : rjd party Tejashwi Yadav targeted JDU party CM Nitish Kumar Mahila Samvad Yatra Supaul bihar

Bihar news: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा, कहा- अधिकारियों को है लूट की छूट

Sun, 15 Dec 2024 07:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 15 Dec 2024 07:53 PM IST
सार

Bihar : नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा पर हैं, वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत पूरे बिहार में घूम रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम के यात्रा, इस पर होने वाले खर्च और अधिकारियों में लूट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar News : rjd party Tejashwi Yadav targeted JDU party CM Nitish Kumar Mahila Samvad Yatra Supaul bihar
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार को गरीब और बीमारू राज्य बताने वाले सीएम नीतीश कुमार अपने 15 दिनों की यात्रा में दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च करने वाले हैं। यह पैसा जनता की गाढ़ी कमाई के टैक्स से वसूला गया है। लेकिन बिहार में अधिकारियों के लिए यात्रा के नाम पर लूट को खुली छूट दी जा रही है। वास्तव में नीतीश देश के सबसे खर्चीले सीएम हैं। यह बातें बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुपौल के जिला अतिथि गृह में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

विज्ञापन


सुपौल पहुंचे तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने सुपौल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अपनी ही जनता से मिलने के लिए जितना नीतीश कुमार खर्च कर रहे हैं, उतना किसी सीएम ने नहीं किया। तेजस्वी ने 2025 में बिहार में महागठबंधन की सरकार का दावा किया। कहा कि सरकार बनते ही माई-बहिन मान योजना लागू होगी। इस योजना के तहत हर महिला को प्रति माह 2500 रुपए देंगे। राज्य के सभी लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी और सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी 400 से बढ़ा कर 1500 करेंगे।
विज्ञापन


नौकरी के सवाल पर हमसे यहीं पूछते थे कि पैसा कहां से आएगा, लेकिन, हमने कर दिखाया
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बिहार की हर महिला को सक्षम बनाना चाहते हैं। महिलाओं के जेब में सीधा पैसा जाएगा तो इसका उपयोग वह परिवार की भलाई में करेंगी। समृद्ध महिला, सुखी परिवार का सपना सच होगा। बतौर उप मुख्यमंत्री 17 महीने के पिछले कार्यकाल में मैंने अपना वादा पूरा किया था। 17 महीने की सरकार में हम लोगों ने 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। मुख्यमंत्री जी कहते थे कि इतना पैसा कहां से आएगा, लेकिन हमने असंभव काम को संभव कर दिखाया और उन्हीं मुख्यमंत्री जी के हाथों नियुक्ति पत्र बंटवाया। आज भी कई विभाग राशि सरेंडर करते हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा पर अरबों खर्च होता है। यह सब बंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब दिलाएंगे सीएम
तेजस्वी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना कराकर हमने 75 प्रतिशत आरक्षण लागू किया। लेकिन भाजपा के आते ही आरक्षण समाप्त कर दिया गया। 16 फीसदी का नुकसान हुआ है। लेकिन राजद आरक्षण लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से सरकार से लड़ रही है। कहा कि अभी केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार है, लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल रहा है। इस पर मुख्यमंत्री जी कुछ नहीं बोल रहे हैं। सीएम को बताना चाहिए कि दर्जा कब मिलेगा।


तटबंध से लेकर पेपर लीक तक को रोकने में विफल रही सरकार
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब से हम अलग हुए हैं, सरकार बिना लीक के एक भी परीक्षा नहीं करा पाई है। बिहार में 10वीं से लेकर बीपीएससी तक का पेपर लीक हो जाता है। तटबंध में चूहा लीक करा देता है। उद्घाटन से पहले पुल गिर जाता है। एक ही महीने में 18-20 पुल गिरना भ्रष्ट तंत्र को दर्शाता है। अफसरशाही अपने चरम पर है। नौजवानों पर लाठियां चल रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहां हैं, किसी को पता नहीं। मौके पर एमएलसी अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष सरदार, युवा जिलाध्यक्ष अनोज कुमार आर्य, बैद्यनाथ मेहता, भूपनारायण यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed