{"_id":"6676f9de73886a5f1c0b36d7","slug":"bihar-news-rjd-party-tejashwi-yadav-targeted-bihar-government-in-saran-nitish-kumar-lalu-yadav-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : तेजस्वी यादव ने दी चेतावनी, कहा- समय पर लिया जाएगा हिसाब, जानिए क्यों कहा ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : तेजस्वी यादव ने दी चेतावनी, कहा- समय पर लिया जाएगा हिसाब, जानिए क्यों कहा ऐसा
Sat, 22 Jun 2024 09:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 22 Jun 2024 09:50 PM IST
सार
Bihar : सत्ता आते जाते रहती है, हमलोग भी आये और चले गये। आजकल की जो परिस्थिति बनी हुई है उसमें फिर हम कब आ जाएं यह कहना मुश्किल है। प्रशासन दबाव पर कार्य कर रही है, लेकिन प्रशासन से अपील है कि किसी के दबाव में नही आए।
विज्ञापन
सारण पहुंचे तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए खुलेआम चेतावनी दी और कहा कि समय पर लिया जाएगा हिसाब। यह बात मुख्य रूप से सरकार पर हमला था लेकिन साथ ही दूसरा हमला प्रशासन पर भी किया लेकिन फिर बात को बदलते हुए कहा कि प्रशासन को दवाब में काम नहीं करना चाहिए। सत्ता आते जाते रहती है, हमलोग भी आये और चले गये। आजकल की जो परिस्थिति बनी हुई है उसमें फिर हम कब आ जायेंगे यह कहना मुश्किल है। यह बातें बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत छपरा पहुंचने पर कहा।
विज्ञापन
छपरा में मृतक के परिजनों से की मुलाकात
छपरा में चुनावी हिंसा के दौरान मारे गए युवक चंदन राय के परिजनों से मुलाकात की। साथ ही विगत दिनों आपसी रंजिश में मारे गए अधिवक्ता पिता और पुत्र के घर पहुंच परिजनों से मुलाकात कर शोक सांत्वना दिया। शनिवार के दोपहर बाद नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव छपरा पहुंच कर सबसे पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव पहुंचे, जहां मृतक के परिजनों से मिलने के बाद कार्यवाई कराने को लेकर आश्वस्त किया। उसके बाद नगर थाना क्षेत्र के राहत रोड स्थित आपसी विवाद के दौरान घायल युवती से मिलने पहुंचे। उसके बाद नगर थाना क्षेत्र के ही तेलपा गांव पहुंच कर मृतक चंदन यादव और घायल गुड्डू राय के परिजनो से मिलकर घटना के बारे में जानकारी लेते हुए कार्यवाई के प्रति आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
परिजनों से मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि इंसाफ दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन और एसपी से मिलने के बाद डीजीपी से भी मिल कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेंगे। फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने के संबंध में बातचीत करेंगे। तेजस्वी यादव ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में सरकार की ओर से कही न कही ढिलाई बरती गई है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने कहा- प्रशासन दवाब में काम न करे
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रशासन दबाव पर कार्य कर रही है, लेकिन प्रशासन से अपील है कि किसी के दबाव में नही आए। सच्ची घटना के हिसाब से लोगो को न्याय दिलाए। लॉ एंड आर्डर के हिसाब से कार्य करना चाहिए। पूरे बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। बिहार में हत्या, लूट और मर्डर की घटनाएं हो रही है। सिर्फ हत्याएं नही हो रही है, बल्कि बिहार में पुल पर पुल गिर रहे हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहा है। दिनों दिन भ्रष्टाचार बढ़ गया है। लगातार पेपर लीक हो रहा है। लगातार पुल गिरे जा रहे है। लगातार ट्रेन दुर्घटना हो रही है, लेकिन शासन के लोग चुप बैठे हुए है। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद संजय यादव, राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति यादव, विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी सह राजद के वरीय नेता सुधांशु रंजन सहित कई पूर्व मंत्री और स्थानीय दर्जनों विधायक और पूर्व विधायक मौजूद थे।