फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD Party Tejashwi Yadav reaction on cec india election commission of india controversy

CEC India : तेजस्वी यादव नए चुनाव आयुक्त के नाम पर भड़के, कहा- चुनाव आयोग भाजपा की चीयर लीडर, कैंसर बन गया यह

Tue, 18 Feb 2025 04:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Feb 2025 04:18 PM IST
सार

Tejashwi Yadav : संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बाद अब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर तल्ख टिप्पणी की है। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की चीयर लीडर बन गई है। आयोग अब कैंसर जैसा हो गया है।

विज्ञापन
Bihar News : RJD Party Tejashwi Yadav reaction on cec india election commission of india controversy
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

"जब केंद्र में हम सरकार बनाएंगे, तब सबसे पहले चुनाव प्रक्रिया से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हटाएंगे। हम जीत रहे थे तो काउंटिंग रोक कर रात में रिजल्ट दिया ताकि ईवीएम से खेल किया जा सके। चुनाव आयोग तो अब कैंसर जैसा हो गया है।" बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बाद चुनाव आयोग को इन्हीं शब्दों में घेरा। उन्होंने नए मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव आयोग ही भारतीय जनता पार्टी की चीयर लीडर बन गई है। दो टीमें मैच खेलती है तो अंपायर की भूमिका जैसी होती है, आयोग की वैसी होनी चाहिए। लेकिन, अब अंपायर ने ही चीयर लीडर का रूप ले लिया है।

विज्ञापन


लोकतंत्र के हनन का प्रयास किया जा रहा
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र और संविधान के लिए चुनाव आयोग कैंसर बनता जा रहा है। आप सबने ने देखा होगा कि 2020 के चुनाव में काउंटिंग को रोकवा दिया गया। हमलोग जीत गए थे। तीन तीन बार प्रेस कांफ्रेंस किया गया। दो बजे रात में रिजल्ट दिया गया। कई सीटों पर बेईमानी हुई। कई सीटों पर हमारे प्रत्याशियों को हराया गया। इस देश में लोकतंत्र के हनन का प्रयास किया जा रहा है। चुनाव आयोग हमारे सवालों का जवाब ही नहीं दे रही है। चुनाव आयोग को नियम और कायदे से चलना चाहिए। 

विज्ञापन


बढ़ते अपराध पर मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं
तेजस्वी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग महापुरुषों का अपमान करते हैं। बाबा साहेब को इनलोगों ने गाली देने का काम किया। कर्पूरी ठाकुर जी को कितने सालों बाद भारत रत्न दिया गया। यही लोग थे जो कर्पूरी जी के खिलाफ गंद गंदे नारेबाजी करते थे। यह लोग आरएसएस के स्कूल में पढ़े लिखे हैं। इनलोगों को आरक्षण और पिछड़ों से कोई लेना देना नहीं है। वहीं पटना में गोलीबारी पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं है जब अपराध नहीं हो। क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। थाने में लोगों की मौतें हो रही हैं। इसका कोई जवाब नहीं दे रहा। मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। उन्हें कोई लेना देना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed