फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD party Mithilesh Yadav death muzaffarpur bihar lalu yadav

Bihar News : राजद नेता की तबीयत बिगड़ी, पटना ले जाने के दौरान हुई मौत; तीन बार रह चुके हैं विधानसभा सदस्य

Fri, 21 Feb 2025 11:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 21 Feb 2025 11:44 PM IST
सार

RJD party : तीन बार विधानसभा के सदस्य रह चुके राष्ट्रीय जनता दल के नेता का निधन हो गया।  परिजनों का कहना है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर उन्हें रेफर कर दिया था।

विज्ञापन
Bihar News : RJD party Mithilesh Yadav death muzaffarpur bihar lalu yadav
मिथिलेश यादव और लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के नेता मिथिलेश यादव की अचानक तबीयत बिदने के बाद उनकी मौत हो गई। वह मुजफ्फरपुर के पारु विधानसभा के राजद के तीन बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। इतना ही नहीं वह राष्ट्रीय जनता दल के कई वर्षों तक जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। उनके करीबियों का कहना है कि मिथलेश यादव की अचानक तबीयत बिगड़ी। आननफानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए   उन्हें पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन


 

Bihar News : RJD party Mithilesh Yadav death muzaffarpur bihar lalu yadav
तेजस्वी यादव के साथ मिथिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पारु थाना क्षेत्र के लालू छपरा गांव के रहने वाले मिथिलेश प्रसाद यादव पारु विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय जनता दल के संगठन के विस्तार समिति के संयोजक और जिले में लंबे अरसे तक जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। देर शाम को अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद उनको आननफानन में मुजफ्फरपुर से पटना ले जाया जा रहा था। लेकिन इसी बीच रास्ते में ही ब्रेन हेमरेज होने से उनकी मौत हो गई। मिथिलेश यादव के निधन से राष्ट्रीय जनता दल परिवार शोकाकुल है। उनके निधन पर अन्य राजनीतिक दल के नेताओं में भी शोक संवेदना प्रकट की। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिथिलेश प्रसाद यादव काफी मिलनसार और उलझे हुए व्यक्ति के रूप में माने जाते थे। उनके सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अपने एक बेहतर और अच्छे संबंध थे।मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय जनता दल में करीब 7 बार वह राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।और उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन में काफी मजबूती और विस्तार हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed