{"_id":"651547e808487ba2ed00aa63","slug":"bihar-news-rjd-party-chief-lalu-yadav-son-tej-pratap-on-manoj-jha-thakur-controversy-and-anand-mohan-singh-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thakur Politics : तेज प्रताप ने पूछा- कौन ठाकुर? क्षत्रियों के विवाद पर कहा- मैं तो एक ही ठाकुर को जानता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thakur Politics : तेज प्रताप ने पूछा- कौन ठाकुर? क्षत्रियों के विवाद पर कहा- मैं तो एक ही ठाकुर को जानता हूं
Thu, 28 Sep 2023 03:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 28 Sep 2023 03:01 PM IST
सार
Bihar News : राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा के ठाकुरों वाले बयान पर पूरे बिहार में हंगामा मचा है। सभी राजनीतिक दल अंदर-बाहर गरमागरम बहस में हैं। इस बीच लालू के बड़े लाल तेज प्रताप से जब इसपर सवाल पूछा गया तो उन्होंने उलटा पूछ दिया- कौन ठाकुर?
विज्ञापन
वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा के ठाकुरों वाले बयान पर लालू के बड़े लाल तेज प्रताप से जब इसपर सवाल पूछा गया तो उन्होंने उलटा पूछ दिया- कौन ठाकुर? हम तो एक ही ठाकुर को जानते हैं जो वृंदावन में रहते हैं, जिनको ठाकुर जी बोलते हैं, भगवान कृष्ण बोलते हैं। हम तो किसी और को नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजद हमेशा ऊंचनीच की राजनीति करती है
राजद हमेशा ऊंचनीच की राजनीति करती है, के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा में जितने भी लोग हैं... भाजपाइया... बिना हम लोगों को इंवॉल्व किए हुए इन लोगों का रोटी नहीं चलता है, पेट नहीं चलता है। तेज प्रताप ने कहा कि भाजपाइयों से कुछ होना जाना है नहीं। देश किस तरह से बुरा हाल में है और खासकर केंद्र में किसका शासन है आप देख लीजिए कि पूरे स्टेट में जनता त्राहिमाम कर रही है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा क्या बोलती है नहीं बोलती है हमको इससे कोई मतलब नहीं है। हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन