फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Retired IAS Manish Verma joined JDU Party, Sanjay Jha welcomes Nitish Kumar favourite officer

Bihar : जदयू में नीतीश के पसंदीदा नौकरशाह की एंट्री, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दिलाई मनीष वर्मा को सदस्यता

Tue, 09 Jul 2024 04:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 09 Jul 2024 04:21 PM IST
सार

Manish Verma IAS : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड में आरसीपी सिंह की विदाई के लंबे अरसे बाद एक नौकरशाह की एंट्री हुई है। रिटायर्ड आईएएस मनीष वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सदस्यता दिलाई और स्वागत किया।

विज्ञापन
Bihar News : Retired IAS Manish Verma joined JDU Party, Sanjay Jha welcomes Nitish Kumar favourite officer
कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दिलाई जदयू की सदस्यता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में लंबे समय तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीब रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनीष वर्मा ने अवकाश ग्रहण करने के बाद आखिरकार जनता दल यूनाईटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली। मंगलवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने उन्हें जदयू की सदस्यता दिलाई। कई मंत्रियों समेत जदयू के बड़े नेता इस स्वागत समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मनीष वर्षा विधानसभा चुनाव 2020 के वक्त से ही सीएम नीतीश कुमार से सीधे तौर पर जुड़े थे। जब उन्होंने वीआरएस लिया तो इन्हें सीएम नीतीश कुमार अतिरिक्त परामर्शी भी बना दिया गया था। इतना ही नहीं इनके लिए अलग से ही एक पद का सृजन किया गया। मनीष वर्मा बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के भी सदस्य हैं। सूत्रों की मानें तो मनीष वर्म लोकसभा चुनाव में भी पूरी तरह एक्टिव थे। पर्दे के पीछे से वह जदयू की सारी गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन


जानिए कौंन हैं मनीष वर्मा
ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी रह चुके मनीष वर्मा ने 2018 में वीआरएस लिया था। ओडिशा के कई जिलों में वह डीएम भी रह चुके हैं। 2012 में वह अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति के तहत बिहार आए थे। इसके बाद वह पटना और पूर्णिया के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। मनीष वर्मा सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के हैं। वह कुर्मी जाति से आते हैं। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में जदयू के अच्छे प्रदर्शन के पीछे मनीष वर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस कारण सीएम नीतीश कुमार सक्रिय राजनीति में उनकी इंट्री करवा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed