फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Rakhi Gupta's mayor's chair snatched, State Election Commission took action; baby case

Bihar News : राखी गुप्ता की मेयर की कुर्सी छिनी, राज्य निर्वाचन आयोग ने पकड़ी इतनी बड़ी हेराफेरी

Thu, 27 Jul 2023 07:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 27 Jul 2023 07:34 PM IST
सार

Saran News : दिसंबर 2022 में राखी ने छपरा नगर निगम से मेयर का चुनाव जीता था। वहीं, राखी गुप्ता के दिए गए नामांकन के वक्त हलफनामा में गलत जानकारी दी गई थी। हलफनामे में राखी ने अपने दो जीवित संतान का जिक्र किया था।

विज्ञापन
Bihar News: Rakhi Gupta's mayor's chair snatched, State Election Commission took action; baby case
मेयर चुनाव जीतने के बाद राखी गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा नगर निगम की मेयर राखी गुप्ता को पदमुक्त कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने उन्हें पदमुक्त कर दिया है। पूर्व मेयर सुनीता देवी ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि वह तीन बच्चों की मां हैं। जबकि चुनावी हलफनामा में दो बच्चों का ही जांच किया। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने मामले की जांच की। जांच में मामला सही पाया गया। राखी गुप्ता तीन बच्चों की मां निकलीं। 5 जून बुधवार को निर्वाचन आयोग द्वारा अंतिम तारीख पर पेशी के दौरान दोनों पक्ष को सुनते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने राखी गुप्ता को तत्काल मेयर पद से मुक्त कर दिया। अब निर्वाचन आयोग मामले में कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


मेयर ने हलफनामा में दो बच्चियों का जिक्र किया था
जानकारी के अनुसार, राखी गुप्ता को तीन जीवित संतान हैं, उसमें दो बेटी और एक बेटे का जिक्र है। बताया गया कि मेयर ने हलफनामा में दो बच्चियों का जिक्र किया था, लेकिन छपरा रजिस्ट्री कचहरी से मिले कागजात के अनुसार राखी गुप्ता को तीन बच्चे हैं। इसमें से एक बच्चे को अपने निःसंतान रिश्तेदार को लिखित रूप से भेंट कर दिया था। नियम के तहत दो या दो से अधिक बच्चे के माता-पिता को चुनाव लड़ने से सरकार ने वंचित किया है। चुनाव लड़ने के लिए राखी ने अपने एक बच्चे को रिश्तेदार को सौंप दिया और तीसरे बच्चे की बात छिपा ली। इस बात की जानकारी पूर्व मेयर सुनीता को मिली। सुनीता ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए राखी की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। सुनीता देवी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि मेयर राखी गुप्ता के तीन संतान होने के बावजूद उन्होंने अपने शपथ पत्र और नामांकन फॉर्म में गलत जानकारी दी है।
विज्ञापन


पूर्व मेयर ने राखी की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी
वहीं सदस्यता रद्द होने के बाद राखी गुप्ता ने कहा कि जब मैंने चुनाव जीता था तो वो जीत मेरी नहीं जनता की जीत थी। चूक मुझसे नहीं हुई है। लोगों को लगता है कि राखी गुप्ता हारी है तो मैं नहीं जनता की हार है। हां, हमारे पीछे लगे थे उनकी जीत हो गई है। बता दें कि राखी गुप्ता के तीन संतान श्रेयांसी प्रकाश (14), शिवांशी प्रकाश (9) और शीर्ष प्रकाश (6) हैं। आरोप यह है कि  2008 के बाद उन्हें ये तीन संतानें हुई हैं, लेकिन अपने नामांकन में उन्होंने सिर्फ दो के बारे में ही जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed