फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Rajasthan Legislative Assembly speaker Vasudev Devnani health update

Vasudev Devnani : राजस्थान विस अध्यक्ष वासुदेव देवनानी जयपुर रवाना; पटना में हुआ था सीने में दर्द, ICU में थे

Mon, 20 Jan 2025 06:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 20 Jan 2025 06:06 PM IST
सार

Bihar News : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को सीने में दर्द के बाद राज्य के सबसे बड़े अस्पताल PMCH परिसर से सटे IGIC के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अबतक की जांच में हार्ट अटैक नहीं आया। अब वह जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Rajasthan Legislative Assembly speaker Vasudev Devnani health update
देवनानी प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर के लिए रवाना हो गए। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल होने के लिए पटना आए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पहले ही दिन विशेष विमान से वापस जयपुर लौट गए। बिहार विधानसभा में पहले दिन के कार्यक्रम की शुरुआत के कुछ ही देर बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया गया। देवनानी की जांच में अबतक हार्ट अटैक की पुष्टि नहीं हुई। आईजीआईसी के आईसीयू में हर तरह से प्राथमिक चिकित्सा लेने के बाद वह शाम में चार्टर्ड प्लेन से जयपुर के लिए रवाना हुए। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उन्हें विदा करने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी पहुंचे थे। देवनानी के साथ डॉक्टरों की टीम भी जयपुर रवाना हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Bihar News : Rajasthan Legislative Assembly speaker Vasudev Devnani health update
पीएमसीएच परिसर से सटे इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में रखा गया था। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से लगे इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में नामी चिकित्सकों का दल उनका इलाज कर रहा था। देवनानी 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के शुभारंभ के बाद हुई फोटोग्राफी सेशन के बाद बीमार पड़े। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की, लेकिन अफरातफरी से बचने के लिए विधानसभा में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।सभी पीठासीन पदाधिकारियों के साथ तस्वीर खिंचवाने के बाद अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के दौरान संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में संसद व विधायी निकायों के योगदान’ विषय पर इधर संवाद हो रहा था और उधर देवनानी को अस्पताल भेजा गया। आईजीआईसी के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. के. के. वरुण ने बताया कि अस्पताल में ईसीजी, ट्रॉप-टी, इको, सिटी स्कैन आदि का नॉर्मल है। हाइपर एसिडिटी का दर्द ही लग रहा है। 

Bihar News : Rajasthan Legislative Assembly speaker Vasudev Devnani health update
देवनानी आईसीयू में हैं। राजस्थान से उनके साथ आए अधिकारी भी बाहर उनका हालचाल लेते रहे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

राजस्थान के अजमेर में निवासी वासुदेव देवनानी राजनीति में आने से पहले इंजीनियर और शिक्षाविद् के रूप में चर्चित थे। उन्होंने ने जोधपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इंजीनियर की नौकरी करने की जगह अध्यापन की दिशा में कदम बढ़ाया। वह उदयपुरा में विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज के डीन बने। राजनीति में आने के बाद देवनानी भारतीय जनता पार्टी के लिए राजस्थान में बड़ा चेहरा बने। वह अजमेर क्षेत्र से ही लगातार विधायक बन रहे हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में वह अजमेर उत्तर से पांच हजार से भी कम वोटों के अंतर से जीते थे। इससे पहले देवनानी ने कांग्रेस को यहां 8630 वोटों से हराया था। इससे पहले, 2013 में देवनानी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 20479 वोटों के अंतर से हराया था। इससे पहले, वह पहली बार महज 688 वोटों के अंतर से जीते थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed