फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Question related to Thawe Mahotsav in BPSC teacher recruitment exam is going viral, BPSC exam

Thawe Mahotsav: शिक्षक भर्ती परीक्षा में पूछा गया एक सवाल हो रहा वायरल, सोशल मीडिया पर सही उत्तर खोज रहे

Fri, 15 Dec 2023 11:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Dec 2023 11:36 AM IST
सार

BPSC Exam Question: कई लोगों तो कहना है कि अप्रैल माह में होने वाले "थावे महोत्सव" का जिक्र इस वक्त क्यों हो रहा? थावे महोत्सव को लेकर कहीं राज्य सरकार ने बड़ा एलान तो नहीं कर दिया। इसी तरह के कई सवाल लोग गूगल से पूछ रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Question related to Thawe Mahotsav in BPSC teacher recruitment exam is going viral, BPSC exam
थावे महोत्सव की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

"थावे महोत्सव" आज सोशल मीडिया पर खूब सर्च हो रहा है। लोग इससे बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोगों तो कहना है कि अप्रैल माह में होने वाले "थावे महोत्सव" का जिक्र इस वक्त क्यों हो रहा? थावे महोत्सव को लेकर कहीं राज्य सरकार ने बड़ा एलान तो नहीं कर दिया। इसी तरह के कई सवाल लोग गूगल से पूछ रहे हैं। दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्राइमरी शिक्षक के पेपर (14 दिसंबर) में थावे महोत्सव से जुड़ा एक सवाल पूछा था। कई अभ्यर्थियों ने इसके सही जवाब दिए लेकिन कई ऐसे भी थे कि उन्होंने इसका गलत उत्तर दे दिया। परीक्षा खत्म होने के बाद लोग अपने उत्तर की जांच के लिए "थावे महोत्सव" सर्च करने लगे। आइए "अमर उजाला" आपको बता रहा इसके बारे में...
विज्ञापन


विज्ञापन


पहले जानिए, क्सा सवाल पूछा था बीपीएससी ने
प्रश्न: थावे महोत्सव 2023 का आयोजन स्थल कहां है?
A. भागलपुर (बिहार)
B. मुंगेर (बिहार)
C. पटना (बिहार)
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक
E. उपर्युक्त में से कोई नहीं 
उत्तर: इसका सही जवाब होगा ऑप्शन E यानी (उपर्युक्त में से कोई नहीं) होगा। 

अब जानिए, थावे महोत्सव के बारे में...
बिहार के गोपालगंज जिले में थावे में एक अति प्राचीन दुर्गा मंदिर है। यहां हर दिन देश-विदेश से श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। कुछ माह पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ माता के दर्शन के लिए यहां आए थे। पर्यटकों को आकर्षिक करने के लिए यहां पर एक महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसका ही नाम दिया गया है थावे महोत्सव। यह बिहार सरकार के पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग इस महोत्सव का मुख्य भागीदार है। यह फेस्टिवल वर्ष 2012 से मनाया जाता है। आम तौर पर यह महोत्सव हर साल अप्रैल माह में मनाया जाता है। इसमें लोक संस्कृति, लोक कलाओं समेत कई कलाओं का प्रदर्शन होता है। मुंबई से भी नामचीन गायक भी बुलाए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed