फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Purnia Lok Sabha election 2024 ind candidate pappu yadav in amethi up campaign for congress party

Congress Party: पप्पू यादव राहुल गांधी की जगह किसे बता रहे भविष्य! खुद रहे निर्दलीय, मगर आस्था कांग्रेस में ही

Fri, 17 May 2024 11:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 17 May 2024 11:53 AM IST
सार

Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 का रंग सचमुच अलग ही है। नेताओं के अलग-अलग रंग भी सामने आते हैं। पप्पू यादव को देखिए। कांग्रेस में गए। फिर, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय उतरे। अब कांग्रेस के लिए यूपी घूम अलग संदेश दे रहे।

विज्ञापन
Bihar News : Purnia Lok Sabha election 2024 ind candidate pappu yadav in amethi up campaign for congress party
पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी पार्टी (जन अधिकार) का विलय करवाकर कांग्रेस में शामिल होने के बावजूद निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पप्पू यादव फिर से चर्चा में हैं। इन दिनों वह यूपी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बिहार में कांग्रेस नेताओं ने उन्हें कांग्रेसी नहीं माना। महागठबंधन ने पप्पू यादव के विरोध में उम्मीदवार भी खड़ा कर दिया। लेकिन, इन सब के बावजूद पप्पू यादव उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस के लिए यूपी घूम अलग संदेश दे रहे हैं। पप्पू यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को वोट देने की अपील कर रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी कल आपका भविष्य हो सकती
पप्पू यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी कल आपका भविष्य हो सकती हैं। वह आपकी बेटी हैं। जैसे आपकी बेटी प्यारी है, वैसे ही प्रियंका गांधी भी देश की बेटी है। वह हमेशा बेटी की तरह आपके पास आते हैं। उनके दिल में सबके लिए जगह है। इसलिए प्रियंका गांधी ने अमेठी चुना। जब-जब सोनिया गांधी को किसी ने गाली दी, तब तक कांग्रेस की सरकार बनी है। असम के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में जिस तरह उन्हें गाली दी। मुझे लगता है कि बेटी को गाली देने का मतलब है कि सर्वनाश देना। जिसने अपनी पति के शहादत के बाद अपने बच्चों को और देश को संभाला, उसकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। वह देश की बहू नहीं बेटी है। 
विज्ञापन


रायबरेली, अमेठी में प्रचार क्यों कर रहे पप्पू
पत्रकारों ने जब पप्पू यादव से सवाल पूछ कि रायबरेली, अमेठी में ही आप चुनाव प्रचार क्यों कर रहे हैं? इसका जवाब देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि गांधी परिवार से मुझे काफी स्नेह है। इस परिवार ने देश को काफी कुछ दिया है। मेरी यहां जरूरत है। इसलिए मैं यहां चुनाव प्रचार करने के लिए आ गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed