फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Protest after death of prisoner in Danapur Jail, Patna; Liquor ban, jail administration, Police

Bihar News: कैदी की मौत के बाद पटना में बवाल, लोगों ने आगजनी की; शराब बेचने के आरोप में जेल गया था

Sun, 15 Jun 2025 02:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 15 Jun 2025 02:18 PM IST
सार

Patna Police: परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में भी उससे मिलने नहीं दिया गया। तबीयत खराब की बात कहते थे। गुस्साए लोगों ने जेल के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Bihar News: Protest after death of prisoner in Danapur Jail, Patna; Liquor ban, jail administration, Police
लोगों ने थाना का घेराव किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले दानापुर जेल में शराब बेचने के आरोप में बंद एक कैदी की मौत के बाद लोगों ने जमकर बवाल किया। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर विरोध जताया है। इतना ही नहीं गुस्साए लोगों ने दानापुर थाना का घेराव करते हुए लोगों ने जमकर बवाल काटा। साथ ही हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस पर कई तरह का आरोप लगाया है। मृतक की पहले से तबीयत काफी खराब चल रहा था। जिसे लेकर छोड़ने के लिए कहा गया था। लेकिन, पुलिस ने लोगों की भी बातें नहीं सुनी। 

विज्ञापन

 

बताया जाता है कि दानापुर के गभतल अनुसूचित जाति टोले के रहने वाले सुनील मांझी को क्विक मोबाइल पुलिस द्वारा छापेमारी करते हुए नौ जून को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया था। जिसे कार्रवाई करने के बाद पुलिस के द्वारा दानापुर जेल भेजा गया था। जेल में अचानक सुनील मांझी की आज रविवार को तबीयत खराब हो गई। स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की घटना की जानकारी मिलते हैं सुनील मांझी के परिवार वाले और स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन

तेजस्वी यादव बोले- कुशासन का अंत तुरंत मांग रहा है बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने दानापुर थाना का घेराव कर हंगामा किया। उसके बाद लोगो ने आगजनी कर सडक जाम कर जमकर विरोध जताया है। उन लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 10 लोगों ज़ब पकड़ा गया तो उसमे से 8 लोगों से पैसा लेकर पुलिस ने छोड़ दिया। ज़ब उस वक्त सुनील को भी छोड़ने के लिए कहा गया तो पुलिस ने नहीं छोड़ा। जबकि उसका (मृतक) की तबियत ख़राब थी। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल मे भी उससे मिलने नहीं दिया गया। मृतक के परिजनों ने जेलर पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि जब मिलने के लिए गए तो कहा कि उसकी तबीयत ख़राब है। जेलर ने कहा कि शराब बेच कर जो पैसा कमाई हो दो उसका इलाज करा देते है। लोगों ने जेल के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed