फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prisoner escaped by breaking the bathroom window in Sitamarhi, had attempted suicide

Bihar News : बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया कैदी, प्रेमिका के कारण की थी आत्महत्या की कोशिश

Thu, 19 Sep 2024 03:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 19 Sep 2024 03:53 PM IST
सार

छेदी मंडल शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर फरार हो गया था। लेकिन, पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। जेल में उसने सुसाइड की कोशिश की लेकिन बच गया।

विज्ञापन
Bihar News: Prisoner escaped by breaking the bathroom window in Sitamarhi, had attempted suicide
खिड़की तोड़कर भागा कैदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी के सदर अस्पताल स्थित कैदी वार्ड में इलाजरत एक कैदी बाथरूम के खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गया है। उक्त कैदी पूर्व में अपनी प्रेमिका के कारण पुलिस अभिरक्षा में ही आत्महत्या करने की कोशिश की थी। दरअसल, पुलिस और कोर्ट में उसके नाबालिग प्रेमिका ने बयान बदल दिया था। इसके बाद से नाराज होकर गुस्से में आत्महत्या करने की कोशिश की थी। बतादे की मामला पुपरी थाना क्षेत्र की है। जहां नाबालिग प्रेमिका की मां के द्वारा अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। लड़की की उम्र 16 साल बताई जा रही है।

विज्ञापन


कैदी वार्ड में इलाज कराया जा रहा था
एफआईआर के आलोक में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां लड़की के द्वारा बयान लड़के के खिलाफ में दे दिया गया। इसके बाद वह कोर्ट कैंपस के बाहर निकालने के बाद शौचालय पहुंचकर वहां आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे उसे बचाकर इलाज के लिए पीएससी में भर्ती कराया था। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज कराया जा रहा था। जहां से आज मौका देखकर बाथरूम की खिड़की तोड़ वह फरार हो गया है। फिलहाल इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


नाबालिग को लेकर हुआ था फरार 
फरार कैदी बेनीपट्टी थाना के पिरौखर गांव निवासी जीतन मंडल का पुत्र छेदी मंडल के रूप में की गई है। वह पुपरी बाजार समिति आलू प्याज की दुकान में नौकरी करता था। इस दौरान पुपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की से जान पहचान हो गई। बाद में छेदी मंडल ने शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर फरार हो गया। छेदी मंडल लड़की को लेकर दरभंगा यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए था। होटल संचालक की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध हालात में दोनों को हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed