फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prashant Kishore took a jibe at Tejashwi's statement about Virat Kohli; Cricket, Jansuraj, RJD,

Bihar News: तेजस्वी के विराट कोहली वाले बयान पर प्रशांत किशोर का तंज, कहा- क्रिकेट खेलने गए तो पानी ढोते थे

Thu, 19 Sep 2024 04:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 19 Sep 2024 04:09 PM IST
सार

जन सुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकारण प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी नौवीं कक्षा में फेल हो गए और जब वे क्रिकेट खेलने गए तो वहां पानी ढोते थे।

विज्ञापन
Bihar News: Prashant Kishore took a jibe at Tejashwi's statement about Virat Kohli; Cricket, Jansuraj, RJD,
पीके ने वरीय अधिवक्ता को जनसुराज की सदस्यता दिलाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जब से कहा है कि दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली उनकी कप्तानी में खेल चुके हैं। तब से उनके बयान पर सियासत शुरू हो चुकी है। जन सुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकारण प्रशांत किशोर ने उन पर हमला बोला। तंज कसते हुए पीके ने कहा कि तेजस्वी नौवीं कक्षा में फेल हो गए और जब वे क्रिकेट खेलने गए तो वहां पानी ढोते थे। तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की असली पहचान क्या है? सिर्फ इसलिए कि वे लालू यादव के बेटे हैं, लोग उन्हें जानते हैं और इसी वजह से वे RJD के नेता भी हैं और इसी वजह से उन्हें बिहार का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया। प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के काम की भी आलोचना करते हुए कहा कि तेजस्वी को प्रशांत किशोर की चुनौती है कि वह जीडीपी को परिभाषित कर दे। उनका किसी महत्वपूर्ण मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। तेजस्वी और राजद की राजनीति सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर चुनाव जीतना है।

विज्ञापन


पीके ने "वन नेशन वन इलेक्शन" का समर्थन किया
वहीं पीके ने "वन नेशन वन इलेक्शन" का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि "एक देश एक चुनाव" राष्ट्रहित में है। प्रशांत किशोर ने कहा कि उनका मानना है अगर इसे सही नीयत से लागू किया जाए तो "वन नेशन वन इलेक्शन" देश के लिए काफी फायदेमंद होगा। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कहा कि हर साल देश की करीब एक चौथाई जनता मतदान करती है। इस वजह से सरकार चलाने वाले लोग ज्यादातर समय चुनाव के चक्र में फंसे रहते हैं। इसलिए अगर इसे एक या दो बार किया जाए तो सरकार भी हमेशा चुनाव मोड में नहीं रहेगी। साथ ही सरकार और जनता दोनों का समय और खर्च बचेगा। उन्होंने सरकार को सलाह दी कि देश में पिछले 50 सालों से चली आ रही चुनाव प्रक्रिया को एक दिन में नहीं बदला जा सकता। सरकार को इस बदलाव को लागू करने के लिए 4-5 साल का समय देना चाहिए। इतने बड़े बदलाव एक दिन में नहीं हो सकते।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता हुए जनसुराज में शामिल
इधर, बिहार के वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौधरी जनसुराज में शामिल हो गए।  पटना में प्रशांत किशोर ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। जनसुराज में शामिल होने के बाद बसंत कुमार चौधरी ने कहा कि मैं पिछले 45 साल से प्रगतिशील विचारधारा के साथ काम कर रहा हूँ। मैंने कर्पूरी जी के समय भी काम किया है। लालू के साथ भी, वहीं चारा घोटाला मामले में बहस भी किया है। प्रशांत किशोर जी की विचारधारा से मैं प्रभावित हूँ। जनसुराज साथ जुड़कर अभी बिहार के लिए बहुत काम करने है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed