फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prashant Kishore targets CM Nitish Kumar and BJP: Liquor ban, Bihar elections

Bihar: प्रशांत किशोर ने बताया- भाजपा नीतीश कुमार के साथ चुनाव के बाद क्या करेगी? शराबबंदी हटाने का किया दावा

Wed, 05 Mar 2025 05:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Mar 2025 05:43 PM IST
सार

Bihar Politics News : जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Prashant Kishore targets CM Nitish Kumar and BJP: Liquor ban, Bihar elections
जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया पहुंचे जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रही है। वहीं शराबबंदी पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि शराबबंदी सिर्फ कागजों में है। उनकी सरकार बनने पर एक घंटे में इसे हटा देगी। उन्होंने दावा किया कि शराबबंदी से राज्य को 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

2025 में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे

प्रशांत किशोर ने दावा करते हुए कहा कि 2025 में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने चुनौती दी कि अगर नीतीश मुख्यमंत्री बन जाते हैं, तो वे अपना अभियान वापस ले लेंगे। उनका आरोप है कि राजद, कांग्रेस, भाजपा और जदयू मिलकर बिहार को लूट रहे हैं। जन सुराज की भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते हुए किशोर ने बताया कि 2025 में उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 2029 तक किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। चंपारण से जनसभाओं की शुरुआत के बाद पदयात्रा की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश भाजपा के पैसे से चुनाव लड़ते हैं

सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वह अस्वस्थ हैं और अपने मंत्रियों के नाम तक नहीं बता पाते। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश भाजपा के पैसे से चुनाव लड़ते हैं। प्रशांत किशोर ने याद दिलाया कि नीतीश के मानसिक स्वास्थ्य पर सबसे पहले नवंबर 2023 में भाजपा नेता सुशील मोदी ने सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed