फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Prashant Kishor jan suraj party workers protested against PK in Muzaffarpur, serious allegations

Bihar News : जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ी; पुतला फूंका; कहा- आने वाले चुनाव में भुगतना होगा परिणाम

Sat, 30 Nov 2024 07:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 30 Nov 2024 07:05 PM IST
सार

Bihar : प्रशांत किशोर के लिए बुरी खबर है। जन सुराज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीके का पुतला दहन करते हुए उनका जमकर विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Prashant Kishor jan suraj party workers protested against PK in Muzaffarpur, serious allegations
प्रशांत किशोर का विरोध करते हुए पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के होने वाले उप चुनाव के पूर्व में जन सुराज को बड़ा झटका लगा है। पार्टी से नाराज सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने आज प्रशांत किशोर का पुतला दहन कर विरोध जताया है। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशांत किशोर सबको गुमराह कर रहे हैं। उनलोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि  पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनका बर्ताव अच्छा नहीं है। इस कारण सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता  आज जन सुराज से अपना इस्तीफा को देकर उनके खिलाफ आज प्रदर्शन और विरोध कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले चुनाव में उसका खामियाजा उन्हें भुगताना पड़ेगा।

विज्ञापन


जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने ही प्रशांत किशोर का किया पुतला फूंका 
 तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उप चुनाव में इस बार जन सुराज ने अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। इसको लेकर खुद प्रशांत किशोर लगातार जन संपर्क के अभियान को चला रहे हैं। जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशांत किशोर का बर्ताव कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा नहीं रहता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब भी कोई कार्यकर्ता अपनी बात को रखने की कोशिश करते हैं तो उनकी बातों को ठीक से सुना नहीं जाता है। कार्यकर्ताओं की बातों को दरकिनार करते हुए उनके साथ गलत बर्ताव किया जाता है। उनके इस रवैया से परेशान होकर जन सुराज पार्टी के क्षुब्द कार्यकर्ताओं ने पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया है।
विज्ञापन


आने वाले चुनाव में भुगताना पड़ेगा परिणाम 
प्रशांत किशोर के रवैया से भड़के कार्यकर्ताओं ने पीके के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर का पुतला फूंकते हुए कहा कि आज हम प्रशांत किशोर का पुतला दहन करते हुए उनका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी ऐसे नहीं चलती है। आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा प्रशांत किशोर को भुगताना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed