{"_id":"6799ef3262cb8918a209beea","slug":"bihar-news-pragati-yatra-reached-katihar-cm-nitish-gifted-schemes-worth-crores-of-rupees-to-the-people-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कटिहार में पहुंची प्रगति यात्रा, सीएम नीतीश कुमार लोगों को दी करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कटिहार में पहुंची प्रगति यात्रा, सीएम नीतीश कुमार लोगों को दी करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात
Wed, 29 Jan 2025 02:34 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:34 PM IST
सार
Pragati Yatra: मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से कटिहार पहुंचे। सबसे पहले अमदाबाद प्रखंड के गोगाबिल झील का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद कोढ़ा प्रखंड के रामपुर गांव में करोड़ों रुपये के विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन
कटिहार में प्रगति यात्रा के मंत्री और अधिकारियों के साथ सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आज कटिहार पहुंची। मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से कटिहार पहुंचे। सबसे पहले अमदाबाद प्रखंड के गोगाबिल झील का हवाई सर्वेक्षण किया। कोड़ा प्रखंड की रामपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन परिसर से 166.96 करोड़ रुपये की कुल 145 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 56.50 करोड़ रुपये की 88 योजनाओं का उद्घाटन और 110.48 करोड़ रुपये की 57 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, नीरज कुमार बबलू और कई वरीय आईएएस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कोड़ा प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रामपुर पंचायत सरकार भवन स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, मनरेगा भवन, पैक्स भवन और लोक सेवाओं का अधिकार केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन के पूरे परिसर का निरीक्षण किया और पंचायत ज्ञान केंद्र तथा पंचायत सरकार भवन के विभिन्न भागों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बढ़िया बना है। एक ही जगह पर लोगों की सभी समस्याओं का समाधान होगा और उन्हें सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र, कटिहार के बच्चों से मुलाकात कर शैक्षणिक कार्यों की जानकारी ली और उन्हें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपुर का भी निरीक्षण किया और वहां के बच्चों से बात कर शैक्षणिक कार्य आदि की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने खेल मैदान का फीता काटकर उद्घाटन किया और वहां मौजूद खिलाड़ियों से मुलाकात की। साथ ही पढ़ने के साथ-साथ खेलने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन हेतु किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने 4647 स्वंय सहायता समूह को 38 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, 2713 जीविका दीदी परिवार को 11 करोड़ 30 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, 6430 त्त्वयं सहायता समूह को 306 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, 1075 जीविका दीदियों को 2 करोड़ 89 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही जीविका दीदियों के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और उनसे बातचीत की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कटिहार जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जाएंगे। इसमें गोगाबील झील का संरक्षण किया जायेगा और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। कटिहार में राजेन्द्र स्टेडियम को स्र्पोट्स कम्पलेक्स के रूप में विकसित किया जायेगा।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर का विकास एवं सौदर्याकरण होगा
इसके अलावा आजमनगर प्रखंड में स्थित पौराणिक एवं प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर का विकास एवं सौदर्याकरण किया जायेगा। इससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। वहीं राजेन्द्र प्रसाद पथ से मिरचाईबाड़ी रोड तक आरओबी एवं एलिवेटेड सड़क का निर्माण कराया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। शहरवासियों के लिए सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा करते हुए कहा कि कटिहार नगर निगम के अंतर्गत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जायेगा।
लोगों को पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कटिहार में जलापूर्ति योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा। इससे लोगों को पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी। कटिहार जिले के 6 प्रखंडों क्रमशः कटिहार, आजमनगर, कोढ़ा, फलका, बरारी एवं प्राणपुर में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन तथा डडखोरा प्रखंड में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का निर्माण कराया जायेगा।