फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : policemen celebrating party with criminal Jakkanpur patna bihar police station Viral video

Bihar Police : अपराधी ने दी पार्टी, मौज उड़ाने पहुंच गया पूरा थाना; अब वायरल हो रही तस्वीर

Mon, 24 Feb 2025 08:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Feb 2025 08:34 PM IST
सार

Bihar News : हाय रे पुलिस, अब यह दिन देखना पड़ रहा है कि जिस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करना चाहिए, उसके साथ थाना के पदाधिकारी समेत सभी पुलिस वाले पार्टी का मजा ले रहे हैं। साथ में सेल्फी भी लिया जा रहा है। अपराध कम होने की गुंजाईश है? शायद नहीं।

विज्ञापन
Bihar News : policemen celebrating party with criminal Jakkanpur patna bihar police station Viral video
अपराधी के साथ थाना के सभी पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एक तरफ पुलिस अपराधियों और अपराध पर अंकुश लगाने की बात कहती है, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मी कुख्यात अपराधी के साथ खाना-पीना करते और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। उस सेल्फी में पटना के जक्कनपुर थाना के पदाधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी हैं। तस्वीर में स्पष्ट दिख रहा है कि जक्कनपुर थाना अंतर्गत विग्रहपुर इलाके का रहने वाला डिसूजा यादव उर्फ ऋषिकेश अपराधी सह शराब माफिया, जिसके ऊपर जक्कनपुर थाना में भी मामला दर्ज है, पार्टी का मजा ले रहा है। इस तस्वीर में जक्कनपुर थाना के एडिशनल थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई रंजन चौधरी, एसआई विकाश कुमार, एक एसआई के साथ तीन सिपाही सहित निजी चालक विक्रांत कुमार भी पार्टी में शामिल हैं।

विज्ञापन


शराब माफिया है डिसूजा उर्फ ऋषिकेश
जक्कनपुर थाना के सभी पुलिस कर्मी एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान नंदलाल छपरा इलाके में स्थित कम्युनिटी हॉल गए थे। इसी दौरान डिसूजा जो कि हाफ मर्डर, ऑनलाइन सट्टेबाजी, शराब विक्रेता, बुकी आईडी सहित कई मामलों में आरोपी है। इसके ऊपर जक्कनपुर थाना, रामकृष्णा नगर थाना सहित कई थानों में कई मामले दर्ज हैं। डिसूजा उर्फ ऋषिकेश के बुलाने पर सभी पुलिस पदाधिकारी पार्टी में शामिल हुए। सभी लोग मिलकर पार्टी का मजा लिए। इतना ही नहीं सेल्फी भी लिया गया, जिसमें पुलिस वाले   मजे से फोटो खिंचवाये। 
विज्ञापन


पदाधिकारी के पास नहीं है जवाब, कह रहे  वीडियो की जांच होगी 
सदर एएसपी अभिनव कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, वीडियो की जांच कर जो भी दोषी होंगे उसके ऊपर विधिवत कार्रवाई की जाएगी। जक्कनपुर थाना प्रभारी ऋतुराज सिंह ने कहा कि डिसूजा उर्फ ऋषिकेश के नाम पर जक्कनपुर थाना में मामला दर्ज है। अब सवाल यह उठता कि आखिर डिसूजा के साथ जक्कनपुर थाने की पुलिस क्या कर रही थी? इससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि इस तस्वीर को देखकर देखना सदर एएसपी अभिनव कुमार वीडियो की जांच और फिर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed