फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Police team attacked in Darbhanga,Police had gone to arrest liquor baron, bihar police

Bihar news : शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला , पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

Mon, 21 Aug 2023 08:06 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Aug 2023 08:06 AM IST
सार

Bihar news : बिहार में इन दिनों पुलिस पर हमला करने की घटनाओं ने काफी तेजी आई है। इस क्रम में एक बार फिर शराब माफियाओं की गिरफ्तारी करने गई पुलिस पर माफियाओं ने हमला किया है जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। 

विज्ञापन
Bihar news : Police team attacked in Darbhanga,Police had gone to arrest liquor baron, bihar police
पुलिसबल पर हुआ हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में शराब माफियाओं की गिरफ्तारी करने गई पुलिस पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि पुलिस अधिकारी पुलिस कर्मियों के घायल होने से इंकार कर रहे हैं। घटना तिलकेश्वर स्थान ओपी क्षेत्र के सिमराहा गांव की है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस शराब माफियाओं पर छापेमारी करने गई थी। इस दौरान पुलिस ने मोहन सदा को 6 लीटर शराब के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मोहन सदा को गिरफ्तार कर जब उसे लेकर लरझा गांव के रास्ते लौट रही थी, इसी दौरान 20 से 25 लोगों ने शराब के उस धंधेबाज को छुड़ाने के लिए पुलिस बल के वाहन को घेरकर पहले   गाली गलौज किया और फिर अचानक पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन में बैठे पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान घायल हो गए। उनलोगों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन


एसएसपी ने कहा हमले में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं 
घटना के संबंध में तिलकेश्वर स्थान ओपी अध्यक्ष मो इमाम का कहना है कि शराब का धंधेबाज मोहन सदा लैरझा गांव से ही देसी शराब लेकर बेचा करता था। उसकी गिरफ्तारी पर उसके परिजनों और समर्थकों ने हमला कर उसे छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन वे लोग उसे छुड़ाने में सफल नही हो सके। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई है। उनके द्वारा किए गये हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है, इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के संबंध में एसएसपी अवकाश कुमार का कहना है कि पुलिस टीम शराब माफियाओं पर छापामारी करने गई गई थी।गिरफ्तारी कर लौटने के क्रम में पुलिस की गाड़ी पर कुछ लोगों ने समस्तीपुर जिला में हमला कर दिया जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। इस हमले में कोई भी पुलिसकर्मी जख्मी नहीं हैं। आगे की कार्यवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed