फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: PM Narendra Modi mentioned Gopalganj's library in Mann Ki Baat; there will be change in society

Man Ki Bat: पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में बिहार के लाइब्रेरी का किया जिक्र, कहा- इससे समाज में बदलाव होगा

Sun, 24 Nov 2024 01:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Nov 2024 01:16 PM IST
सार

Bihar News: प्रधानमंत्री ने कहा कि गोपालगंज में लाइब्रेरी खुलने से आसपास के कई गांवों में चर्चा होने लगी है। लाइब्रेरी खुलने से आसपास के 12 गांवों के युवा भी पुस्तकें पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: PM Narendra Modi mentioned Gopalganj's library in Mann Ki Baat; there will be change in society
मन की बात - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 116वें एपिसोड में गोपालगंज की लाइब्रेरी का जिक्र किया।मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लाइब्रेरी से समाज में बड़ा बदलाव आ रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकें छात्रों के काम आ रही है। उन्होंने छात्रों से किताबों से दोस्ती करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि किताबों से दोस्ती बढ़ाने में जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। 

विज्ञापन


लाइब्रेरी छात्रों के जीवन में बड़ा बदलाव
साथ ही अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि गोपालगंज में लाइब्रेरी खुलने से आसपास के कई गांवों में चर्चा होने लगी है। लाइब्रेरी खुलने से आसपास के 12 गांवों के युवा भी पुस्तकें पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं। गोपालगंज के 12 गांव के छात्रों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने लाइब्रेरी के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी छात्रों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है।
विज्ञापन


ड्रीम प्रोजेक्ट में शहर का लाइब्रेरी शामिल
गोपालगंज के जिला शिक्षा कैंपस में स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में अब दिन प्रतिदिन  छात्रों का रुझान बढ़ रहा है। यहां पर 100 सीट हैं लेकिन आज कल सीटों से अधिक छात्र हर रोज पुस्तक पढ़ने के लिए आते हैं। छात्रों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाइब्रेरी के बारे में चर्चा किए जाने पर खुशी जाहिर की है। वहीं, दूसरी तरफ गोपालगंज के जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच का भी ड्रीम प्रोजेक्ट में शहर का लाइब्रेरी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed