फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: PM Modi's visit to Bihar, possibility of PM coming to lay the foundation stone of Darbhanga AIIMS

Bihar News : फिर नहीं बना पीएम मोदी का कार्यक्रम, अब दरभंगा एम्स के शिलान्यास में प्रधानमंत्री के आने की तारीख

Sat, 10 Feb 2024 08:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 10 Feb 2024 08:51 AM IST
सार

एम्स निर्माण को लेकर पिछले साल दिसंबर में भेजा गया था। नया प्रस्ताव पहले डीएमसीएच अस्पताल परिसर में एम्स बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने पास किया था। लेकिन, बदलते राजनीति परिवेश के बाद में राज्य सरकार ने शोभन बाईपास में बिहार के दूसरे एम्स के निर्माण के लिए नया प्रस्ताव 7 दिसंबर 2023 को केंद्र को दिया था।

विज्ञापन
Bihar News: PM  Modi's visit to Bihar, possibility of PM coming to lay the foundation stone of Darbhanga AIIMS
शोभन बाइपास इलाके में होगा दरभंगा एम्स का शिलान्यास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के शोभन बाईपास में एम्स का शिलान्यास की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है। फिलहाल डीएमसीएच परिसर में कई वर्षों से बनकर तैयार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन भी होना है। जानकर बताते है कि दोनों कार्यक्रम को निर्धारित करने को लेकर केंद्रीय टीम आगामी 12 फरवरी को दरभंगा पहुंचने वाली है। टीम की ओर से बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के मद्देनजर डीएमसीएच परिसर में निर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया जायेगा। साथ ही एम्स के शिलान्यास से संबंधित प्रक्रिया को आगे भी बढ़ाया जायेगा।

विज्ञापन


एम्स का शिलान्यास कर सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी
सूत्र बताते हैं कि आगामी 15 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौड़े के कार्यक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। आने वाली संबंधित टीम की ओर से भेजे गये विभागीय रिपोर्ट के आधार पर आगामी 15 फरवरी को प्रधानमंत्री सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन व एम्स का शिलान्यास कर सकते हैं। इसे लेकर प्रदेश स्तर पर विभाग को लेटर के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। स्थानीय जिला प्रशासन को भी टाइम टेबल से संबंधित लेटर आगामी कुछ दिनों में प्राप्त होने की बात कही गयी है। जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग के सचिव के दरभंगा आगमन के मद्देनजर विभागीय स्तर पर तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


नया प्रस्ताव 7 दिसंबर 2023 को केंद्र को दिया था
दरअसल, एम्स निर्माण को लेकर पिछले साल दिसंबर में भेजा गया था। नया प्रस्ताव पहले डीएमसीएच अस्पताल परिसर में एम्स बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने पास किया था। लेकिन, बदलते राजनीति परिवेश के बाद में राज्य सरकार ने शोभन बाईपास में बिहार के दूसरे एम्स के निर्माण के लिए नया प्रस्ताव 7 दिसंबर 2023 को केंद्र को दिया था।  प्रस्ताव के मद्देनजर केंद्र सरकार की आवश्यक शर्तों को राज्य सरकार ने मान लिया था, इसके बाद एम्स निर्माण को लेकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार से सहमति हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed