फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : PM Modi bihar cm nitish kumar sad on sharda sinha death news today

Sharda Sinha Death: पीएम मोदी से सीएम नीतीश कुमार तक शारदा सिन्हा को लेकर चिंतित थे, निधन की खबर से सभी दुखी

Wed, 06 Nov 2024 09:18 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 06 Nov 2024 09:18 AM IST
सार

Sharda Sinha Passed Away : प्रधानमंत्री मोदी लगातार अपडेट ले रहे थे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एम्स दिल्ली हालचाल लेने गए थे। सीएम नीतीश कुमार शारदा सिन्हा को लेकर चिंतित थे। अब हर कोई दुखी है। शारदा सिन्हा का निधन बिहार के लिए बड़ा झटका है।

विज्ञापन
Bihar News : PM Modi bihar cm nitish kumar sad on sharda sinha death news today
Sharda Sinha - फोटो : @shardasinha_official

विस्तार

बिहार में छठ हर्षोल्लास का पर्व है। लेकिन, छठी मइया की पूजा के पहले दिन इस बार छठ गीतों का पर्याय रहीं शारदा सिन्हा के निधन की खबर से सदमा जैसा हरेक घर तक पहुंचा है। यह शारदा सिन्हा की पहचान थीं। पद्म विभूषण शारदा सिन्हा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चिंतित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अपडेट ले रहे थे। हर तरह की सुविधा का आश्वासन मिला हुआ था। देखने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एम्स दिल्ली में उनके परिजनों के पास भी पहुंचे। लेकिन, अब हर तरफ से निधन पर दु:ख जताने वाला संदेश आ रहा है।
विज्ञापन


पीएम ने आज भी लिया था अपडेट, सीएम ने कहा- बिहार और संगीत की क्षति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार एम्स के डॉक्टरों के संपर्क में थे। अपडेट ले रहे थे। परिजनों को भी उम्मीद बंधा रहे थे। लेकिन, अब वह भी दुखी हैं। दुखों का पहाड़ बिहार के लोगों पर टूटा है, क्योंकि छठ के समय ही छठ गीतों का पर्याय रहीं शारदा सिन्हा छोड़कर चली गईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि बिहार कोकिला शारदा सिन्हा मशहूर लोक गायिका थीं। उन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावा हिन्दी गीत भी गाये थे। उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में भी अपनी मधुर आवाज दी थी। संगीत जगत में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया था। स्व. शारदा सिन्हा के छठ महापर्व पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गाने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी भागों में गूंजा करते हैं। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व. शारदा सिन्हा की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं अनुयाइयों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

विज्ञापन


शोक संवेदना जता रहा हर वर्ग
सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इधर, भाजपा के संस्थापकों में रहे पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा, पटना के सांसद रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुरात सिन्हा, भाजपा सांसद मनोज तिवारी कांग्रेस नेता सूरज सिन्हा समेत सैकड़ों नेताओं का शोक संदेश प्राप्त हो रहा है। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने लोक गायिका पद्मविभूषण शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि अपने गाये छठ गीतों से लोक आस्था के महापर्व छठ को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नयी पहचान देने वाली शारदा सिन्हा का निधन छठ अनुष्ठान के दौरान हीं होना इस पर्व के प्रति उनके आत्मीय लगाव को दर्शाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed