{"_id":"67f7ef83aa66e619a705ce7f","slug":"bihar-news-pipa-bridge-connecting-bihar-uttar-pradesh-broke-trains-affected-bhojpur-bihar-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Impact : बिहार-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला पीपा पुल तीन टुकड़ों में बंटा, रेल यातायात पर कहां पड़ा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Impact : बिहार-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला पीपा पुल तीन टुकड़ों में बंटा, रेल यातायात पर कहां पड़ा असर
Thu, 10 Apr 2025 09:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 10 Apr 2025 09:49 PM IST
सार
Bihar : बेमौसम बरसात और तेज आंधी ने आज बिहार को काफी परेशान किया है। आज की आंधी और तेज बारिश ने रेल मार्ग के साथ-साथ बिहार -उत्तर प्रदेश के जलमार्ग को भी प्रभावित किया है।
विज्ञापन
बाधित हुआ ट्रेन और क्षतिग्रस्त हुआ पीपा पुल
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
तेज आंधी और बारिश ने आज पूरे बिहार के साथ-साथ बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में भी कहर बरपाया है। आंधी की वजह से हावड़ा और पंडित दीनदयाल रेलखंड पर ट्रेन का परिचालन बाधित हो गया तो वहीं दूसरी तरफ गंगा नदी में लगा पीपा पुल भी तीन हिस्सों में बंट गया। आंधी और बारिश की वजह से हर तरफ ठहराव सा हो गया, जो जहां था वही रुक गया। इस तरह ट्रेन का परिचालन भी पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : नालन्दा में आंधी तूफान से 21 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुःख
विज्ञापन
एक घंटे तक हावड़ा-पंडित दीनदयाल रेल खंड रहा बाधित
बताया जा रहा है कि तेज आंधी के वजह से हावड़ा और पंडित दीनदयाल रेल खंड पर एक घंटा तक परिचालन बाधित रहा। बक्सर जिला के टुडिंगज स्टेशन से एक किलोमीटर आगे अप और डाउन दोनो लाइन पर परिचालन लगभग एक घंटे तक बाधित हो गया। दरसल तेज आंधी की वजह से बिजली सप्लाई करने वाले रेलवे के तार पर बड़ा सा पोलिथिन उड़ कर फंस गया, जिसके वजह से पहले डाउन लाइन बाधित हुआ। फिर थोड़ी ही देर में अप लाइन के बिजली तार पर भी एक बड़ा पोलिथिन उड़कर फंस गया, जिसकी वजह से अप लाइन भी बाधित हो गई। दोनो तरफ से पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी और दोनो ही ट्रेन एक ही जगह रुक गई। सभी पैसेंजर ट्रेन से बाहर निकलकर देखने लगे कि क्या हुआ, क्यों ट्रेन रुकी?.बाद में दोनो पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर जैसे तैसे डंडा के सहारे प्लास्टिक को हटाया और फिर एक घण्टे बाद ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन
बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला पीपा पुल तीन हिस्सों में बंटा
वहीं दूसरी घटना आरा के गंगा नदी में हुई। बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला पीपा पुल तीन हिस्सों में बंट गया। अचानक आए तूफान की वजह से सड़कों पर वाहनों का परिचालन तो थम ही गया, साथ ही साथ रेलवे और गंगा का परिचालन भी पूरी तरीके से ठप हो गया। एक तरफ रेल खंड पर 1 घंटे तक ट्रेन का आवागमन बाधित रहा तो दूसरी तरफ गंगा नदी में पीपा पुल तीन हिस्से में बंट गया। इस वजह से पुल पार करने वाले लोग भी थम गए। रेलवे का परिचालन 1 घंटे के बाद शुरू हो गया, लेकिन गंगा नदी में पुल के बिखराव के बाद से पीपा पुल का परिचालन बाधित हो गया है। अभी तक उस पर कोई ठोस पहल नहीं किया गया है, जिस वजह से उत्तर प्रदेश और बलिया का गंगा के सहारे एक बार फिर से कनेक्शन टूट गया है।