{"_id":"64eb95fbddeda2590508ee3a","slug":"bihar-news-pickup-full-of-kanwariyas-overturned-in-samastipur-many-kanwariyas-injured-bihar-police-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : कांवरियों से भरी पिकअप पलटी, महिला सहित 30 से अधिक कावंरिया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : कांवरियों से भरी पिकअप पलटी, महिला सहित 30 से अधिक कावंरिया घायल
Sun, 27 Aug 2023 11:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:59 PM IST
सार
Bihar News : समस्तीपुर में कांवरियों से भरी पिकअप पलट गई जिसमें 30 से अधिक कांवरिया जख्मी हो गए। सभी कांवरियों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल कांवरिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर रविवार शाम बिजली पावर हाउस के पास कांवरियों से भरी पिकअप पलट गई। इस घटना में पिकअप पर सवार 30 से अधिक कांवरिया जख्मी हो गए।
विज्ञापन
टायर ब्लास्ट होने के कारण हुआ हादसा
घायल कांवरियों का कहना है कि सभी कांवरिया उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव के रहने वाले हैं। सभी लोग सावन की अंतिम सोमवारी पर समस्तीपुर थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक के लिए बेगूसराय के झमटिया घाट से गंगाजल लाने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में बिजली पावर हाउस के पास जैसे ही पिकअप पहुंची, अचानक पिकअप का टायर ब्लास्ट हो गया। पिकअप का टायर ब्लास्ट होते ही गाड़ी असंतुलित हो गयी और गढ्ढे में पलट गई। इस घटना में कई कांवरिया घायल हो गए। उन घायलों में 8 कांवरियों की स्थिति काफी गंभीर है जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
इन घायलों का चल रहा इलाज
पिकअप पलटने की सूचना मिलते ही परिजनों में अफरातफरी का माहौल हो गया। जख्मी कांवरियों में उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव के अशोक कुमार, नंदन कुमार, रौशन कुमार, कमलेश कुमार, हरीश कुमार, जय प्रकाश कुमार, चांदनी कुमारी, शिव कुमार, विपिन कुमार, प्रमोद राम, राहुल कुमार, विभा कुमारी, उषा कुमारी, रौशन कुमार, सुरेंद्र दास, मजन लाल, रीता कुमारी, विवेक कुमार सहित अन्य हैं। इन सभी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
प्रशासनिक पदाधिकारी भी पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दलसिंहसराय सीओ राजीव कुमार रंजन, बीडीओ मनीष कुमार भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के चिकित्सक डॉ रामचंद्र सिंह का कहना है कि गंभीर रूप से घायल लोहागिर निवासी महेश्वर सिंह के पुत्र दिलीप कुमार, जागेश्वर सिंह के पुत्र निलय सिंह, शिव कुमार और कमलेश कुमार हैं जिन्हें बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।