{"_id":"662a61b6a9a9ebcbfb0cc52c","slug":"bihar-news-pawan-singh-will-file-nomination-from-karakat-lok-sabha-bjp-2024-election-upendra-kushwaha-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने किया एलान, 9 मई को करेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने किया एलान, 9 मई को करेंगे नामांकन
Thu, 25 Apr 2024 07:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:29 PM IST
सार
Bihar : उपेन्द्र कुशवाहा के विरुद्ध सिने स्टार पवन सिंह 9 मई को काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरेंगे। काराकाट संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय जन आर्शीवाद यात्रा सफलता के बाद उन्होंने नामांकन की तारीख का ऐलान किया है।
विज्ञापन
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
भोजपुरी सिने जगत के पावर स्टार पवन सिंह ने काराकाट संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय जन आर्शीवाद यात्रा सफलता के बाद नामांकन की तारीख का एलान कर दिया है। पवन सिंह के मीडिया सलाहकार संतोष सिंह ने दावा किया कि उनके जन आर्शीवाद को काराकाट की जनता-जनार्दन का अपार समर्थन मिला है। जनता के भरपूर स्नेह और समर्थन से हमारे हौंसले बुलंद हैं। हमारे उम्मीदवार के प्रति जनता का स्नेह और समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। हमें जाति, जमात और धर्म से उपर उठकर सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। जनता-जनार्दन पवन सिंह को हाथों हाथ लेकर हमारा उत्साह बढ़ा रही है। काराकाट की जनता पवन सिंह को अपना बेटा मान रही है। जनता अपने बेटे को भरपूर सम्मान दे रही है।
विज्ञापन
9 मई को पवन सिंह करेंगे नामांकन
संतोष सिंह ने बताया कि पवन सिंह ने काराकाट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन की तारीख तय कर दी है। पवन सिंह 9 मई को काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सासाराम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन में भारी संख्या में समर्थकों, शुभेच्छुओं और काराकाट की जनता का भारी जुटान होगा। नामांकन के बाद पवन सिंह आमसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
जनता के मिल रहे समर्थन से गदगद पवन सिंह
संतोष सिंह ने कहा कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र में पवन सिंह की लोकप्रियता का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। काराकाट को पहली बार नेता नही बल्कि बेटा मिला है। अपने बेटे पर काराकाट की जनता भरोसा कर रही है। पवन सिंह जनता के भरोसे को दिल से सम्मान दे रहे हैं। जनता से मिल रहे रिस्पाँस से वह गदगद हैं और उनका हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। काराकाट की जनता उन्हें बेटे के रूप में ही देख रही है और बेटा झोली फैलाकर वोट मांग रहा है। इस बेटे ने काराकाट के विकास का एक विजन तय किया है, जिसकी घोषणा विजन डॉक्यूमेंट या चुनावी घोषणा पत्र के रूप में शीघ्र की जाएंगी।
विज्ञापन