फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Patna University student murdered; Police engaged in investigation; BN College, Law College

Bihar: चिराग पासवान के समर्थक और पटना विश्वविद्यालय के छात्र की हत्या; एनडीए प्रत्याशी बोलीं- भाई जैसा था

Mon, 27 May 2024 05:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 27 May 2024 05:46 PM IST
सार

परिजनों का कहना है कि हर्ष की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की, यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
Bihar News: Patna University student murdered; Police engaged in investigation; BN College, Law College
शांभवी चौधरी और उनके पति के साथ हर्ष राज। (बाएं) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना में बीएन कॉलेज (पटना विश्वविद्यालय) के छात्र हर्ष राज की हत्या कर दी गई है। वह पटना लाॅ काॅलेज से निकल रहा था, तभी पटना विश्वविद्यालय के हॉस्टल के कुछ छात्रों ने उसपर हमला कर दिया। हर्ष ने विरोध किया तो उसे पीटने लगे उसे तब तक पीटते रहे जब तक हर्ष बेहोश नहीं हो गए। इसके बाद मारपीट करने वाले छात्र वहां से फरार हो गए। इधर, कुछ लोगों ने हर्ष को पीएमसीच में भर्ती करवाया। लेकिन, इलाज के दौरान हर्ष की मौत हो गई। 

विज्ञापन


चुनाव प्रचार में कई बार हर्ष चिराग और शांभवी के साथ दिखे थे
बताया जा रहा है कि हर्ष लोकनायक युवा परिषद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। सामाजिक तौर पर भी वे काफी सक्रिय थे। वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और समस्तीपुर सीट से प्रत्याशी शांभवी चौधरी के भी काफी करीबी थे। छठे चरण के चुनाव प्रचार में कई बार हर्ष चिराग पासवान और शांभवी के साथ समर्थक के रूप में दिखे थे।
विज्ञापन


शांभवी ने कहा- दोषियों को शीघ्र अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाए
इधर, हर्ष की हत्या के बाद शांभवी चौधरी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि समस्तीपुर चुनाव और उससे पहले भी एक भाई के रूप में सदैव हमारे साथ मजबूती से खड़े रहने वाले हर्ष राज अब हमलोगों के बीच नहीं हैं। पटना लॉ कॉलेज में कुछ हिंसक तत्वों ने उनकी हत्या कर दी है। हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि इस हत्याकांड की बारिकी से जांच हो और दोषियों को शीघ्र अतिशीघ्र चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाए। एक मां ने अपना बेटा और पिता ने बुढ़ापे का सहारा खोया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Patna University student murdered; Police engaged in investigation; BN College, Law College
चिराग पासवान और शांभवी चौधरी के साथ मंच पर हर्ष राज। - फोटो : सोशल मीडिया।

परीक्षा देकर कॉलेज से निकले थे
घटना के बाद पूरे अशोक राजपथ में सनसनी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि कॉलेज के छात्र की हत्या की सूचना मिली है। मृतक की पहचान बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज (24) के रूप में की गई है। हर्ष कुमार वैशाली के रहने वाले थे। उनके पिता पत्रकार हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को परीक्षा देकर कॉलेज से निकल रहे थे। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए कुछ युवकों ने उसपर हमला कर दिया।

पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी करे
पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि हर्ष कुमार के दोस्तों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। विवाद का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी पुलिस छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद ही यह पता चल पाएगा कि हर्ष का किस युवकों के साथ किस चीज का विवाद चल रहा था। इलाके के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है। सूत्रों की मानें तो दो हॉस्टल के कुछ छात्रों ने मिलकर हर्ष की पिटाई की थी। इनलोगों से हर्ष का विवाद चल रहा था। वहीं हर्ष के दोस्त और परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि हर्ष की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की, यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। 

Bihar News: Patna University student murdered; Police engaged in investigation; BN College, Law College
सीनियर आईपीएस विकास वैभव के साथ हर्ष राज। - फोटो : सोशल मीडिया।

वहीं हर्ष राज की तस्वीर साझा करते हुए सीनियर आईपीएस विकास वैभव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लेट्स इन्स्पायर बिहार पटना विश्वविद्यालय चैप्टर से जुड़े और बेगूसराय का कार्यक्रम और अभियान के साथ हमेशा मजबूती से खड़े रहने वाले छोटे भाई हर्ष राज अब हमलोगों के बीच नहीं हैं। पटना लॉ कॉलेज में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारे हर्ष की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दुःख की इस घड़ी में हम सब शोकग्रस्त परिवारजनों के साथ हैं!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed