{"_id":"65951c9d299f14e623036b1b","slug":"bihar-news-patna-delhi-flight-indigo-2074-landed-back-at-patna-airport-after-departure-due-to-technical-fault-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indigo Flight: दिल्ली के लिए उड़ी इंडिगो फ्लाइट में खराबी, पटना में तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग; 187 यात्री थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indigo Flight: दिल्ली के लिए उड़ी इंडिगो फ्लाइट में खराबी, पटना में तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग; 187 यात्री थे सवार
Wed, 03 Jan 2024 02:06 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 03 Jan 2024 02:06 PM IST
सार
Emergency Landing : पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद इंडिगो फ्लाइट संख्या 2074 के यात्रियों को जब तकनीकी खराबी की सूचना दी गई तो यात्री चौंक गए। तकनीकी खामी के कारण विमान की पटना एयरपोर्ट पर तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोहरे के कारण विलंब से परेशान विमान परिचालन की खबरों के बीच बुधवार को पटना में जमीन से आसमान तक कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पटना से दिल्ली के लिए 12:58 पर उड़ान भर चुकी इंडिगाे फ्लाइट 2074 में खराबी की जानकारी सुनकर विमान में सवार यात्री असहज महसूस करने लगे, जबकि पटना एयरपोर्ट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के जरिए आयी इस सूचना के बाद सबकुछ संभालने के लिए तत्काल तैयार होना पड़ा। उड़ान भरने के कुछ ही देर के अंदर पटना में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, हालांकि सुरक्षित लैंडिंग से यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई
पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर अंचल प्रकाश ने बताया कि पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो 2074 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। दोपहर 12:58 बजे पटना से प्रस्थान करने के बाद तकनीकी समस्या के कारण पायलट ने पटना लौटने का अनुरोध किया। इसके बाद फौरन विमान सुरक्षित वापस पटना उतार लिया गया। तकनीकी समस्या को ठीक करवाया जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इंडिगो की फ्लाइट में 187 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
हाइड्रोलिक सिस्टम हो गया था खराब
पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 40 मिनट देर से उड़ी थी। करीब 15 मिनट बाद विमान के कंपन होने लगी। तेज आवाज आने लगी। बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट का हाइड्रोलिक सिस्टम खराब हो गई थी। हालांकि पायलट ने यात्रियों का हौसला बनाए रखा। यात्रियों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। वापस हमलोग पटना चलेंगे। आपलोग आराम से रहें। पायलट से मिले भरोसे के बाद भी यात्रियों की जान अटकी हुई थी। जब पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई तो यात्रियों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन