{"_id":"67854948642b6ea3690489dc","slug":"bihar-news-patna-bihar-police-suspension-order-by-ips-awakash-kumar-ssp-patna-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police: चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, एक की नौकरी गई; पटना एसएसपी ने क्यों की कार्रवाई, जानकर सुधर जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police: चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, एक की नौकरी गई; पटना एसएसपी ने क्यों की कार्रवाई, जानकर सुधर जाएगी पुलिस
Mon, 13 Jan 2025 10:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 13 Jan 2025 10:41 PM IST
सार
Patna Police : पटना में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक थाने के पुलिस वाहन चालक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इस बड़ी कार्रवाई के बारे में जानकर पुलिस अब शायद सुधर जाएगी।
विज्ञापन
पटना एसएसपी अवकाश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना के एसएसपी बनते ही अवकाश कुमार ने न सिर्फ थानेदारों बल्कि एसपी और डीएसपी रैंक के पदाधिकारियों को भी रात में गश्ती करने का आदेश दिया है। इस दौरान चार दिन पहले पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था। और अब फिर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया, जबकि एक जवान की नौकरी ही समाप्त कर दी गई। जिन पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई हुई है उनमें सैप चालक रवि कुमार, थाने का ओडी पदाधिकारी विजय कुमार, डायल 112 के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी निरंजन कुमार यादव के साथ दो महिला सिपाही पूजा कुमारी और अनिता कुमारी शामिल हैं।
विज्ञापन
ड्यूटी के बजाय फरमा रहे थे आराम
इस संबंध में पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पटना में जो भी कामचोर पुलिसकर्मी या पदाधिकारी हैं उन्हें नौकरी से छुट्टी कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारा काम अपराध पर नियंत्रण करना है ताकि आम जनता आराम से चैन की नींद सो सके, एल्किन अगर हमारे पुलिसकर्मी ही अगर ड्यूटी पर सोते रहेंगे फिर पुलिस अपना काम कैसे कर पाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे ही चार कामचोर पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है जो ड्यूटी के बजाय थाने में आराम फरमा रहे थे। एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि एक सैप चालक भी ड्यूटी से गायब था, जिसके बाद उसपर कार्रवाई करते हुए सैप चालक के अनुबंध को ही समाप्त समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
दो महिला पुलिसकर्मी के साथ साथ ओडी पदाधिकारी डायल 112 के पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि बुद्धा कॉलोनी थाना के डायल 112 के पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह थाने में ही आराम फरमाते हुए दिख रहे थे। इतना ही नहीं, बुद्धा कॉलोनी थाने के ओडी पदाधिकारी थाने का गेट बंद कर सो रहे थे। वायरल वीडियो में ओडी पदाधिकारी विजय कुमार बेल्ट और पैंट का बटन खोलकर और थाने का में गेट बंद कर सो रहे थे। इसलिए विजय कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। बुद्धा कॉलोनी थाना अध्यक्ष की जांच प्रतिवेदन पर एसएसपी अवकाश कुमार ने इन कामचोर पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। कुल चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है। जबकि ड्यूटी से गायब सैप चालक के अनुबंध को समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावे डायल 112 के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी निरंजन कुमार यादव के साथ-साथ महिला सिपाही पूजा कुमारी और अनिता कुमारी को ड्यूटी के दौरान सोते हुए पाए जाने के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन