फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Pappu Yadav spoke on Bihar assembly elections, CM Nitish Kumar, Congress, Purnia News

Bihar: पप्पू यादव बोले- राहुल-प्रियंका में पीएम मोदी के खिलाफ लड़ने की ताकत, कांग्रेस करें गठबंधन का नेतृत्व

Sun, 15 Dec 2024 05:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 15 Dec 2024 05:25 PM IST
सार

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ अगर किसी में लड़ने की ताकत है तो वो राहुल और प्रियंका गांधी हैं। इसलिए बिहार में गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस करें। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस बिहार में नए साल में 15 जनवरी के बाद से अपने संगठन का विस्तार करने के साथ मजबूत करेगी।

विज्ञापन
Bihar News: Pappu Yadav spoke on Bihar assembly elections, CM Nitish Kumar, Congress, Purnia News
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका निभाए। चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाना चाहिए। बिहार में क्षेत्रीय पार्टियों को हरियाणा और महाराष्ट्र से सीख लेनी चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि मेरी इच्छा है कि सीएम नीतीश कुमार भी साथ आएं, लेकिन गठबंधन में किनको शामिल किया जाए, इसे राहुल गांधी खुद तय करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा। उक्त बातें रविवार को पूर्णिया के अर्जुन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सांसद पप्पू यादव ने  कही है। 

विज्ञापन


बिहार में गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस करें
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ अगर किसी में लड़ने की ताकत है तो वो राहुल और प्रियंका गांधी हैं। इसलिए बिहार में गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस करें। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस बिहार में नए साल में 15 जनवरी के बाद से अपने संगठन का विस्तार करने के साथ मजबूत करेगी। कांग्रेस नेतृत्व पार्टी पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करेगी।वहीं, पेपर लीक पर बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में पेपर लीक एक पर्याय बन गया है। उन्होंने कहा कि यूपीएससी, बीपीएससी पेपर लीक से लेकर सभी मामले सबसे पहले देखेंगे। नालंदा शहर जुर्म का केंद्र बन गया है। जितने पेपर लीक हो रहे, उसमें नालंदा केंद्र बिंदु है। दो दिन पहले भी बच्चों को क्वेश्चन पेपर नहीं दिए गए, ताला लगा दिया। जिन्हें माफिया ने सेंटर भेजा, टीचर की भूमिका निभाई, उसी को आंसर लिखाया गया। पढ़ने वाले बच्चे वंचित रह गए। लगातार पेपर लीक और बच्चों पर जुर्म के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन


 10 लाख रुपए तक के ठेके को आरक्षित करेंगे
पप्पू यादव ने कहा कि आने वाले 2025 का चुनाव गठबंधन के तहत ही होगा। मेरा मानना है कि यदि बिहार को एक मजबूत सरकार देना चाहते हैं तो हरियाणा और महाराष्ट्र से सीख लेनी चाहिए। हरियाणा में आम आदमी और कुछ छोटे पार्टी की जिद के कारण 11 हजार 672 वोट से हम 9 सीट हारे। जबकि हमारी सरकार 6 सीट पर बन रही थी। महाराष्ट्र में भी हम लोग अपनी जिद पर कायम रहे। तेजस्वी यादव की 'माई-बहिन मान योजना' को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि ये योजना महागठबंधन के तहत झारखंड में चल रही है। यही योजना कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक में चल ही रही है। पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी जिन मुद्दों को लोकसभा में उठाते रहे हैं, वही मुद्दा मेरा भी है। हमारी सरकार बनेगी तो हम प्राइवेट नौकरी में आरक्षण का प्रावधान करेंगे। सभी तरह की ठेकेदारी में 40 फीसदी बेरोजगार यूथ के लिए 10 लाख रुपए तक के ठेके को आरक्षित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed