फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Pappu Yadav extended the date of nomination, April 4; Congress, RJD, Lalu Yadav, Indi alliance, Pu

Bihar : पप्पू यादव अब लालू के भरोसे; नामांकन की तारीख बढ़ाकर राजद अध्यक्ष से की अपील- कांग्रेस को दे दें सीट

Mon, 01 Apr 2024 09:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 01 Apr 2024 09:45 AM IST
सार

पूर्व सांसद पप्पू यादव राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी पूर्णिया सीट पर विचार करने की अपील कर रहे हैं। उन्हें अब भी उम्मीद है कि उनकी बात मान ली जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: Pappu Yadav extended the date of nomination, April 4; Congress, RJD, Lalu Yadav, Indi alliance, Pu
पप्पू यादव ने लालू-तेजस्वी से मुलाकात की थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन अधिकार पार्टी का विलय करवा कर कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव ने नामांकन पर्चा दाखिल करने की तारीख में बदलाव कर दिया है। पप्पू यादव अब दो अप्रैल की जगह चार अप्रैल को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। सूत्रों का कहना है कि पप्पू यादव अब भी कांग्रेस के सिंबल का इंतजार कर रहे हैं। आलाकमान से उनकी लगातार बात हो रही है। साथ ही पप्पू यादव राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी पूर्णिया सीट पर विचार करने की अपील कर रहे हैं। उन्हें अब भी उम्मीद है कि उनकी बात मान ली जाएगी। 

विज्ञापन


पूर्णिया सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दें
इधर, सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद पप्पू यादव ने लिखा कि देश भर में फैले पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के साथी मेरे जन नामांकन में शामिल होना चाहते हैं, उनकी सुविधा के लिए पूर्णिया की महान जनता द्वारा प्रस्तावित नामांकन तिथि 2 अप्रैल की जगह 4 अप्रैल हो गया है। आप सब इसमें शामिल हो, आशीष दें। पप्पू यादव ने आगे लिखा कि बिहार में इंडी गठबंधन के बड़े भाई राज़द के प्रमुख आदरणीय लालू जी से पुनः आग्रह है कि वह गठबंधन हित में पूर्णिया सीट पर पुनर्विचार करें, कांग्रेस के लिए छोड़ दें!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed