फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Pappu Yadav again received threat, message sent on social media, threat of murder, Purnia News

Bihar News: पप्पू यादव को फिर मिली धमकी, इस बार कहा- आखिरी दिन मजे कर लो, 24 घंटे में हत्या कर देंगे

Sat, 30 Nov 2024 01:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Nov 2024 01:10 PM IST
सार

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं लोकतंत्र को बचाने के लिए हर बार मरने को तैयार हूं। देश को बांटने वाली ताकतों से लोकतंत्र को बचाने के लिए मैं किसी भी कीमत पर नहीं डरने वाला हूं।

विज्ञापन
Bihar News: Pappu Yadav again received threat, message sent on social media, threat of murder, Purnia News
सांसद पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने आखिरी 24 घंटे की मोहलत दी है। वाट्सएप पर मैसेज भेजा है। इसमें कहा कि 24 घंटे में तुम्हारी हत्या कर देंगे। हमारी तैयारी मुकम्मल है। हमारे साथी तेरे बहुत पास पहुंच गए हैं। तुम्हारे गार्ड भी तुम्हें नहीं बचा पाएंगे। तुझे लॉरेंस भाई और उनकी टीम की तरफ से चेतावनी दी जा रही है। यह बात पप्पू यादव को धमकी देने वाले ने कही। जिस नंबर ( +92 336 0968377) से धमकी आई है, वो पाकिस्तान का है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए सात सेकेंड का धमाके से जुड़ा एक वीडियो भी सांसद के मोबाइल नंबर पर भेजा है। इस मैसेज के बाद से पूर्णिया में सांसद के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


'लोकतंत्र को बचाने के लिए हर बार मरने को तैयार हूं'
सांसद पप्पू यादव फिलहाल पूर्णिया में ही हैं। उनके आवास और कार्यालय में सुरक्षा काफी चाक चौबंद है। सिक्योरिटी मशीन से चेकिंग के बाद ही किसी को भी अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।पत्रकारों से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मैं धमकियों के बावजूद लोगों से मिल रहा हूं। धमकी देने वाले ने फोन पर कहा कि आज रात दो बार तुम बचे हो। कहा कि मैं लोकतंत्र को बचाने के लिए हर बार मरने को तैयार हूं। देश को बांटने वाली ताकतों से लोकतंत्र को बचाने के लिए मैं किसी भी कीमत पर डरने वाला नहीं हूं। मैं लड़ने और मरने वाला हूं।
विज्ञापन


दोस्त ने 2.5 करोड़ की बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट की
सांसद को बार-बार मिल रही धमकियों को देखते हुए उनके दोस्त ने 2.5 करोड़ की चमचमाती बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट की है। हालांकि इसके ठीक अगले दिन ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। पाकिस्तान से आए धमकी से भरे ऑडियो कॉल में पांच करोड़ की डिमांड की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed