{"_id":"63f42f0441a3d6d5b8025067","slug":"bihar-news-overbridge-s-guard-fell-heavily-in-patna-two-laborers-injured-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अब पटना में भर-भराकर गिरा ओवरब्रिज का गार्डर, दो मजदूर घायल; ग्रामीण बोले- गुणवत्ता का ख्याल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अब पटना में भर-भराकर गिरा ओवरब्रिज का गार्डर, दो मजदूर घायल; ग्रामीण बोले- गुणवत्ता का ख्याल नहीं
Tue, 21 Feb 2023 08:10 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 21 Feb 2023 08:10 AM IST
सार
Bihar: पटना में एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज का गार्डर भरभरा कर गिर गया। हादसे में ओवरब्रिज के पास काम कर रहे दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए। दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पटना में ओवरब्रिज का गार्डर भर-भराकर गिरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में निर्माणाधीन पुल या ओवरब्रिज का भर-भराकर गिरना अब आम बात सी हो गई है। दो माह पहले ही बेगूसराय बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल बीच से टूट गया पानी में विलीन हो गया था। अब पटना में एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज का गार्डर भरभरा कर गिर गया। हादसे में ओवरब्रिज के पास काम कर रहे दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए। दोनों की हालत गंभीर है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। दोनों की पहचान रामसागर और ओम के रूप में रूप में हुई।
विज्ञापन
यह घटना सोमवार दोपहर की है। ओवरब्रिज का काम कर रहे मजदूरों की मानें तो गार्डर की शटरिंग 10 दिन पहले खोली दी गई थी। दोपहर सभी मजदूर लंच करने के लिए ओवरब्रिज से नीचे उतर थे। लेकिन रामसागर और ओम वहां काम कर ही रहे थे। करीब 15 मिनट बाद दोरों नीचे उतरे और लंच के लिए जाने लगे। इसी बीच अचानक गार्डर भरभरा कर नीचे गिर गया। दोनों दब गए।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले- खराब क्वालिटी के सामान का उपयोग
इधर, तेज गार्डर गिरने की तेज आवाज सुनकर सभी मजदूर वहां पहुंचे। और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, हादसे के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। उनलोगों का कहना है कि ओवरब्रिज के निर्माण में खराब क्वालिटी के सामान का उपयोग किया जा रहा है। गुणवत्ता का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। शटरिंग खुलते ही गार्डर का गिरना इस बात का सबूत है।
विज्ञापन
1.5 KM ओवरब्रिज बना रही NHAI
दरअसल, यह रोड कन्हौली से रामनगर पटना रिंग रोड का एक पार्ट है। रोड को कुछ साल पहले बिहार सरकार ने बनाया था। अब यह रोड सिक्स लेन में तब्दील हो रहा है। इसलिए NHAI यहां करीब 1.5 KM ओवरब्रिज बना रही है। इधर, हादसे के बारे में NHAI के अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।
बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल बीच से टूट गया था
करीब ढ़ाई महीना पहले बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल बीच से टूट गया था। 9 सालों से इस पुल का काम चल रहा था। यह पुल जब टूटकर नदी में समाया तो लोग सवाल खड़े करने लगे थे। यह पुल टूट जाने के कारण इलाके के 20,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। खासकर, इस इलाके के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
गंदा नदी में समाया था पुल का सुपर स्ट्रक्चर
करीब 11 महीना पहले भागलपुर-खगड़िया के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल का सुपर स्ट्रक्चर भरभराकर नदी में समा गया था। गनीमत थी कि इसमें जानमाल की क्षति नहीं हुई। रात में आए तेज आंधी और बारिश के कारण करीब पुल का 100 फीट लंबा सुपर स्ट्रक्चर ढह गया था। 1710.77 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे पुल का निर्माण कार्य 2015 से चल रहा है।