{"_id":"66c706440bb7539ab900a2d6","slug":"bihar-news-one-died-in-car-bike-collision-in-motihari-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Motihari News: कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Motihari News: कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Thu, 22 Aug 2024 03:05 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:05 PM IST
सार
Motihari News: मोतिहारी में कोटवा थाना क्षेत्र के एनएच पर बेलवा माधो चौक के समीप कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलवा माधो गांव के 42 वर्षीय नारद पासवान के रूप में हुई है। वहीं घायल 40 वर्षीय शिवपूजन ठाकुर बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों एनएच के कट पर बाइक से सड़क पार कर रहे थे, तभी पिपरा कोठी के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
ठोकर इतनी जोरदार मारी कि बाइक कुछ दूरी पर जा गिरी। वहीं बाइक पर सवार एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका एक पैर टूट गया और माथे पर गंभीर चोट आई। घायल को इलाज के लिए मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोटवा थाना से एसआई अंकित कुमार, पीएसआई अवनीश कुमार, पीएसआई हरेंद्र कुमार और 112 के वलिष्टर सिंह द्वारा घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की गई। मुआवजे के लिए आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच जाम कर दिया। परंतु पुलिस प्रशासन व समाजसेवी उमाकांत सिंह के समझाने के बाद एक घंटे के बाद जाम हटा।
विज्ञापन