{"_id":"67b74af4bcec1383210deb7b","slug":"bihar-news-one-crore-rupees-of-hawala-found-gaya-bihar-police-investigation-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : किराए के मकान में हवाला के एक करोड़ रुपये किसके थे? राजस्थान का शख्स बिहार में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : किराए के मकान में हवाला के एक करोड़ रुपये किसके थे? राजस्थान का शख्स बिहार में गिरफ्तार
Thu, 20 Feb 2025 09:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 20 Feb 2025 09:02 PM IST
सार
Hawala : पुलिस जब कमरे में घुसी तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। कमरे में रुपयों का अंबार था। फिर पुलिस को नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी। अब उस फ्लैट के मालिक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इसी मकान से बरामद हुए थे रुपये
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया में पुलिस ने एक किराए के मकान में हवाला का 1 करोड़ 6 लाख 28 हजार 900 रुपए जब्त किया है। पुलिस ने उस शख्स को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी सुनील शर्मा के रूप में की गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरपाती मोहल्ले की है।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पिपरपाती मोहल्ले में नरेश मिश्रा के घर में किराए के मकान में रहकर सुनील शर्मा हवाला का कारोबार किया करता था। गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने छापेमारी कर सुनील शर्मा को गिरफ्तार किया है। वहीं हवाला का 1 करोड़ 6 लाख 28 लाख 900 रुपया भी बरामद किया है। पुलिस ने जब छापेमारी की तो पुलिस के होश उड़ गए। पैसों की गिनती के लिए नोट गिनने वाली मशीन को मंगाई पड़ी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सुनील शर्मा से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन