फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: One crore gold stolen from a moving train News in Hindi

Bihar: चलती ट्रेन से चोरी हो गया एक करोड़ का सोना, व्यापारी की थ्योरी ने पुलिस को ही उलझाया

Fri, 11 Nov 2022 09:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Nov 2022 09:46 AM IST
सार

व्यापारी ने बताया, उसके पास जो जेवर थे वह उसकी खानदानी संपत्ति थी। इन जेवरों को वह अपने रिश्तेदारों के बीच बांटने के लिए ले जा रहा था।

विज्ञापन
Bihar news: One crore gold stolen from a moving train News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चलती ट्रेन से जयपुर के एक व्यापारी का एक करोड़ का सोना और दो लाश रुपये कैश गायब हो गया। मामला आरा से पटना स्टेशन से बीच का है। व्यापारी का कहना है कि वह कामाख्या एक्सप्रेस से सफर कर रहा था, इसी दौरान उसके पास बैग में मौजूद जेवर और कैश चोरी हो गए।  हालांकि, पुलिस अब तक इस मामले को संदेहास्पद मान रही है। 

विज्ञापन


राजस्थान के नागौर के रहने वाले व्यवसायी मनोज कुमार जैन का कहना है कि उनके पास दो बैग थे। एक बैग में करीब दो किलो सोना था, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये थी। वहीं, दूसरे बैग में दो लाख रुपये कैश था। इस मामले में मनोज जैन ने पटना जंक्शन स्थित जीआरपीएफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन


सिर के नीचे रखे थे बैग
व्यापारी ने बताया, उसके पास जो जेवर थे वह उसकी खानदानी संपत्ति थी। इन जेवरों को वह अपने रिश्तेदारों के बीच बांटने के लिए ले जा रहा था। उसने दोनों बैग को अपने सिर के नीचे रखा था। आरा तक दोनों बैग पास में ही थे, लेकिन बाद में उसके पास से दोनों बैग चोरी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बार-बार बयान बदल रहा व्यवसायी 
वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि व्यापारी बार-बार अपना बयान बदल रहा है। इसलिए यह मामला संदेहास्पद लग रहा है और पुलिस की शुरुआती जांच में भी अभी तक चोरी के प्रमाण नहीं मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने आसपास के सीसीटीवी खंगाले हैं, उसमें कोई भी संदेहास्पद व्यक्ति बैग ले जाते हुए नहीं दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed