{"_id":"648aaa27ebbf998ed80bc40a","slug":"bihar-news-on-order-of-officer-woman-was-imprisoned-by-welding-the-door-with-an-iron-rod-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अफसर के फरमान पर लोहे के रॉड से दरवाजे को वेल्डिंग कर कैद की गई महिला, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अफसर के फरमान पर लोहे के रॉड से दरवाजे को वेल्डिंग कर कैद की गई महिला, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे
Thu, 15 Jun 2023 11:35 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:35 AM IST
सार
Bihar News: बिहार में दरभंगा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पति के खिलाफ चौखट पर धरने पर बैठी हुई है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरोपी पति ने महिला के रूम को सीलबंद कर दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा जिले में लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बस स्टैंड स्थित विश्राम गृह में रह रही एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर भगा देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में आवेदन दिया है। महिला माला देवी थाने में अपनी आप बीती सुना रही थी, उस दौरान पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर आनंद झा के निर्देश पर उसके रूम के दरवाजे को लोहे की रॉड से बेल्डिंग कर जाम कर दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि महिला का पति पथ परिवहन निगम में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत लेखा पदाधिकारी बिंदेश मिश्रा है, जिस पर मारपीट कर घर से निकालने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में आवेदन दिया है। उसके बाद से महिला दरवाजे पर ही बैठी हुई है। इधर, बिंदेश को जब अपनी पत्नी द्वारा थाना में आवेदन देने की जानकारी मिली, तब से वह फरार है। बता दें कि बिंदेश लेखा पदाधिकारी के पद पर पिछले नौ साल से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
महिला ने थाने में दिए आवेदन में कहा, वह बस स्टैंड के यात्री विश्राम गृह में पिछले नौ साल से रह रही है। इस दौरान बिंदेश मिश्रा से उनकी नजदीकी हुई और कुछ दिनों प्रेम-प्रसंग चला। बाद में जब महिला ने दबाव बनाया तो महिला से बस स्टैंड के यात्री विश्राम गृह में ही शादी की थी। तब से महिला उन्हीं के साथ रह रही थी। फिलहाल, महिला के पास सिर छुपाने के लिए जगह नहीं बची है।
विज्ञापन
महिला ने कहा, स्थानीय परिवहन कर्मी लगातार धमकी दे रहे हैं, यहां से जाने के लिए। पीड़िता ने कहा है, उसके पति उसके घरवालों से छुपाकर शादी कर ली थी। बिंदेश मूल रूप से आरा जिला का रहने वाला है। इस बीच कई बार गर्भवती हुई, लेकिन उसके पति बार-बार दबाव देकर गर्भपात करवा दिया। महिला रूम के बाहर चादर बिछा कर भूखे प्यासे बैठी हुई है। इधर, महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला माला देवी कहीं जाने को तैयार नहीं है।