फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Obscene dance on the occasion of Chhath in supaul purnea news video viral

Bihar News : जागरण के कार्यक्रम में बार बालाओं ने किया अश्लील डांस, वायरल वीडियो पर पुलिस अधिकारी दे रहे सफाई

Tue, 12 Nov 2024 11:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Nov 2024 11:05 PM IST
सार

Bihar : जागरण के नाम पर अश्लीलता परोसी गई। मंच पर महिला जन प्रतिनिधि, मुखिया और पुलिस की भी उपस्थिति थी। फूहड़ता का वीडियो वायरल होने पर अब हर कोई सफाई दे रहा है। मंच पर पुलिस की मौजूदगी के बाद भी कह रहे हैं कि कार्यक्रम को लेकर अनुमति नहीं ली गई थी। 

विज्ञापन
Bihar News : Obscene dance on the occasion of Chhath in supaul purnea news video viral
कार्यक्रम के उद्घाटन में मौजूद जनप्रतिनिधि और पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सुपौल के जदिया थाना इलाके से छठ पूजा के दौरान जागरण कार्यक्रम के नाम पर अश्लीलता की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया है। अब यह मामला तब चर्चा में आया जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बार बाला खुलेआम अश्लीलता का प्रदर्शन कर रही है। वही इसको लेकर लोग आयोजक सहित स्थानीय प्रशासन पर भी तरह तरह के सवाल खड़े कर हैं। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियापट्टी पूर्वी पंचायत के हिरापट्टी का है।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर जगे पुलिस अधिकारी 
 दावा है कि छठ पूजा के मौके पर हिरापट्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य पूनम कुमारी और स्थानीय मुखिया राजेश कुमार यादव सहित कुछ अन्य लोग और एक पुलिस अधिकारी भी मंच पर मौजूद थे। उद्घाटन के दौरान मंच से बोल रहे मुखिया राजेश कुमार यादव कहते हैं कि त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तमुआ निवासी चंदन बिहारी की अगुआई में कलाकारों की टीम पहुंची है। बकौल मुखिया चंदन ने बाद में पैसे की बात की। पहले कलाकारों को हतोत्साहित नहीं करने और कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की। मुखिया के अनुसार चंदन ने कहा कि धान की बिक्री होने के बाद ही वह पैसे ले लेगा। इधर, सूत्रों का दावा है कि भले ही उद्घाटन कार्यक्रम में मंच पर पुलिस अधिकारी भी नजर आ रहे हैं, लेकिन इसकी औपचारिक अनुमति भी नहीं ली गई थी। बहरहाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार बालाओं के नंगा नृत्य का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। एसपी शैशव यादव ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


वीडियो वायरल हुआ तो लीपापोती में जुटे प्रतिनिधि
दावा है कि उद्घाटन कार्यक्रम के बाद गीत संगीत और नृत्य का दौर शुरू हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मंच के सामने मौजूद थी। हालांकि इसके कुछ देर बाद तमाम प्रतिनिधि वहां से निकल गए। कुछ देर बाद पहले फूहड़ गीतों पर नृत्य का दौर चला और फिर गुप्तांगों का प्रदर्शन भी शुरू हो गया। हालांकि इस दौरान कुछ पुलिस अधिकारी और जवान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। इधर, वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखिया बोले- मैंने छः मंचों का उद्घाटन किया था, कल ही मिली इसकी जानकारी
इधर, मुखिया राजेश कुमार यादव का कहना है कि उस दिन उन्होंने छः अलग-अलग मंचों का उद्घाटन किया था। जहां का यह वीडियो है, वहां रात 8 बजे ही उद्घाटन हुआ था। पंचायत प्रतिनिधि के रूप में जहां भी लोग बुलाते हैं, वहां जाता हूं। पुलिस को आयोजन की जानकारी थी, तभी मंच पर थाना के भी लोग थे। लेकिन उद्घाटन के बाद हमलोग निकल गए। यह जागरण का कार्यक्रम था और इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी जुटी थीं। हमलोग पूरी रात तो नजर नहीं रख सकते हैं कि क्या-क्या हो रहा है। लेकिन रात करीब 3 बजे इस प्रकार की हरकत हुई, जिसकी जानकारी मुझे कल ही मिली है। मैंने स्वयं प्रशासन से मामले में आयोजक और संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।


थानाध्यक्ष बोले- कोई अनुमति नहीं थी, जांच कर होगी कार्रवाई
इधर, जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बाबत कोई अनुमति नहीं ली गई थी। वही उद्घाटन के दौरान मंच पर पुलिस अधिकारी की मौजूदगी के बाबत सवाल पर कहा कि पहले दिखवा लेते हैं। कार्रवाई होगी तो अपलोगों को भी बताया ही जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed