फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Nurse cut doctor's private part in Samastipur tried to rape with nurse bihar police arrest doctor

Bihar News : कोलकाता की घटना बिहार में करने की कोशिश, नर्स ने काट दिया डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट

Fri, 13 Sep 2024 04:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 13 Sep 2024 04:00 AM IST
सार

Bihar : कोलकाता में ट्रेनी नर्स के साथ रेप और फिर हत्या की आग अभी ठंढ़ी भी नहीं हुई, कि बिहार में वही घटना दुहराने की कोशिश की गई। एक डॉक्टर अपने दो सहयोगियों के साथ नर्स के साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन नर्स ने उसका प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। 

विज्ञापन
Bihar News: Nurse cut doctor's private part in Samastipur tried to rape with nurse bihar police arrest doctor
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने अस्पताल में ही काम करने वाली एक नर्स से रेप करने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान नर्स ने हिम्मत दिखाकर डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड चला दिया, जिससे आरोपी चिकित्सक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ब्लेड चलाने के बाद नर्स वहां से भाग कर पास के ही एक मकई के खेत में छिप गई और पुलिस के 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नशे की हालत में डाक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।  डॉक्टर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर पर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी  थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर के पास की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टर और दो कर्मियों ने मिलकर की थी रेप करने की कोशिश  
घटना के संबंध में एएसपी संजय पांडे का कहना है कि रात मुसरीघरारी पुलिस की 112 नंबर टीम को एक महिला ने फोन कर बताया कि उसके साथ अस्पताल के डॉक्टर और दो कर्मी ने मिलकर रेप करने का प्रयास किया है। महिला ने आत्मसुरक्षा में उस पर ब्लेड चलाया है, जो उसके प्राइवेट पार्ट पर लगा है। अस्पताल से भाग कर वह पास के खेत में छिपी हुई है। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सुरक्षित खेत से बाहर निकाला और अस्पताल में छापेमारी कर नशे की हालत में जख्मी डॉक्टर और दो कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर की स्थिति गंभीर थी, इसलिए उसे रात में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालांकि डॉक्टर को भी पुलिस ने ऑन रिकॉर्ड गिरफ्तार किया है और डॉक्टर के साथ पुलिस की टीम भी साथ में गई है। डॉ संजय कुमार उर्फ संजू की निजी हॉस्पिटल गंगापुर के पास है, जहां मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की ही रहने वाली एक नर्स नाइट ड्यूटी पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू समाज पार्टी का संगठन मंत्री है डॉक्टर संजय 
बताया गया है कि आरोपी डॉक्टर संजय हिंदू समाज पार्टी का संगठन मंत्री है और राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी दी है। वह बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके साथ गिरफ्तार अन्य युवक की पहचान वैशाली बालीगांव का सुनील कुमार गुप्ता और समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र का अवधेश कुमार जो बाजितपुर गांव का रहने वाला है बताया गया है। एसपी ने बताया कि महिला के बयान पर इस मामले में प्राथमिक की दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed