Bihar News: नित्यानंद राय ने इन आठ विधानसभा सीटों को लेकर किया बड़ा दावा, तेजस्वी ने बारे में ऐसा कहा
Bihar Election: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा दावा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के राघोपुर विधानसभा में भी इस बार एनडीए की जीत होने का दावा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने वैशाली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हाजीपुर से सात बार जीत हासिल की है। आगामी चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सभी आठ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री तेजस्वी यादव पर भी बड़ा आरोप लगाया। कहा कि तेजस्वी यादव ने राघोपुर के विकास को नजरअंदाज किया है, जबकि उनके माता-पिता और वह खुद इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि राघोपुर में विकास की कमी है। उन्होंने तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन राशि बढ़ाई गई है और यह "टेंशन में पेंशन" नहीं है, बल्कि एक महत्वपूर्ण निर्णय है।
मुजफ्फरपुर में बोले- तेजस्वी यादव संस्कारहीन हैं
वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मुजफ्फपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव को संस्कारहीन बताया है। उन्होंने कहा कि अब जाकर तेजस्वी यादव का कुसंस्कार सामने आने लगा है। पहले लालू यादव और अब यह गरीबों का अपमान करने लगे हैं। उनको अब बिहार के गरीबों की आह लग गई है और इसका खामियाजा होगा कि उनका राजनीति खत्म हो जाएगा।
मोदी पर टिप्पणी कर तेजस्वी ने कुसंस्कार का परिचय दिया
नित्यानंद राय ने कहा कि पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर तेजस्वी यादव ने कुसंस्कार का परिचय दिया है। उन्होंने ऐसा बयान देकर देश की बिहार के गरीबी का अपमान है। हमारे देश के गरीबों ने अपने मन में एक बहुत बड़ा सपना पाल रखा था हमारे लिए कोइ मसीहा आयेगा और वह हमारी गरीबी दूर होगी और पीएम मोदी ने इनका सपना पूरा किया है। अब जिनलोगों गरीबों की आह ली और उनपर अत्याचार किया वो कभी नहीं बचा ही नहीं। लालू यादव ने गरीब के हकमारी की थी। गरीबों ने उनकी सत्ता को खत्म कर दिया। अब इसी तरह तेजस्वी यादव की राजनीति भी खत्म होने वाली है।
ताड़ के पेड़ों की कटाई और आकाशीय बिजली से मौतों पर NGT ने मांगा जवाब, जानें बेंच ने क्या कुछ कहा
तेजस्वी यादव से एक महीने का समय मांगा
उन्होंने स्थानीय सांसद चिराग पासवान और अन्य नेताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि जल जमाव से मुक्ति के लिए ड्रेनेज सिस्टम पर काम चल रहा है। वहीं तेजस्वी यादव को विकास के मुद्दों पर समझाने के लिए नित्यानंद राय ने उन्हें एक महीने का समय देने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि अगर वे समय नहीं देते हैं, तो वे खुद जाकर उन्हें बिहार के विकास की यात्रा समझाएंगे। बता दें कि नित्यानंद राय जिस आठ विधानसभा में जीत का दावा कर रहे, उसमें से चार पर ही एनडीए के उम्मीदवार की पिछले विधानसभा सीट पर जीत हुई थी। बाकी के चार सीटें महागठबंधन के खाते में हैं।
जानिए, आठ विधानसभा सीटों की स्थिति
- हाजीपुर- भाजपा
- लालगंज- भाजपा
- राघोपुर- राजद
- पातेपुर- भाजपा
- महनार- राजद
- वैशाली- जदयू
- महुआ- राजद
- राजापाकड़- कांग्रेस
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.