फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Nitish Kumar JDU party MLA Sanjeev Singh statement on aurangzeb controversy bihar vidhan sabha

Bihar : 'पाकिस्तान, बांग्लादेश या गाजापट्टी भेज देना चाहिए उन्हें'- जदयू MLA ने 'माननीय' को लेकर कही यह बात

Thu, 06 Mar 2025 01:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 06 Mar 2025 01:17 PM IST
सार

JDU Party MLA : अपने ही दल के एमएलसी के दिए बयान और उसपर AIMIM के मिले साथ के बाद सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक इस विवाद में कूद पड़े। उन्होंने औरंगजेब के पक्षधर लोगों के लिए बड़ी बात कह दी।

विज्ञापन
Bihar News : Nitish Kumar JDU party MLA Sanjeev Singh statement on aurangzeb controversy bihar vidhan sabha
परबत्ता के जदयू विधायक खुद भी बयानों के लिए चर्चित रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के जनता दल यूनाईटेड विधायक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने हाल ही में औरंगजेब की तारीफ करने वालों के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के चर्चित विधायक डॉ. संजीव ने कहा कि कोई भी नेता चाहे वह एमएलसी हो या एमपी, अगर वह औरंगजेब या बख्तियार खिलजी की तारीफ करता है तो यह भारतीय समाज के लिए बेहद दुखद है। डॉ. संजीव सिंह ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को पाकिस्तान, बांग्लादेश या अगर आवश्यकता हो तो गाजा पट्टी भेज देना चाहिए।

विज्ञापन

चुन-चुन कर मारता था औरंगजेब, उसकी तारीफ का होगा विरोध
उन्होंने अपने बयान में कहा, "औरंगजेब हिंदू विरोधी था, उसने चुन-चुन कर हिंदुओं का उत्पीड़न किया और उन्हें मौत के घाट उतारा। ऐसे लोगों को या तो पाकिस्तान भेज देना चाहिए, या बांग्लादेश और अगर इससे भी सुधरे तो गाजा पट्टी भेज देना चाहिए। औरंगजेब एक हत्यारा था। उसने अपने ही बेटों की हत्या करवाई थी। जो लोग उसकी तारीफ करते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि यह पूरी तरह से गलत है। जो कोई भी औरंगजेब की तारीफ करेगा, हम उसका विरोध करेंगे।"

विज्ञापन

जदयू के एक एमएलसी ने उछाला था मुद्दा, AIMIM का मिला साथ
यह बयान तब आया जब बुधवार को विधानमंडल में जदयू के एमएलसी खालिद अनवर और एआईएमआईएम के नेता अख्तरुल इमान ने औरंगजेब को एक बेहतर शासक बताते हुए कहा था कि इतिहासकारों की राय में उनकी नीतियों के बारे में अलग-अलग विचार हैं। खालिद अनवर ने कहा था कि औरंगजेब एक अच्छे राजा थे जो अपनी हुकूमत अपने तरीके से चलाते थे।अख्तरुल ईमान ने उनका समर्थन करते हुए कहा था कि औरंगजेब बेहतर शासक थे जैसा हम विद्यालयों में पढ़ते आए हैं। डॉ. संजीव सिंह ने इन नेताओं की राय पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए यह बयान दिया और कहा कि ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed