{"_id":"6846f61ced383d6fa90d0951","slug":"bihar-news-nitish-kumar-inaugurate-double-decker-ashok-rajpath-patna-bihar-vehicles-will-run-in-three-layers-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पटना का पहला डबल डेकर बनकर हुआ तैयार, इस तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को करेंगे समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पटना का पहला डबल डेकर बनकर हुआ तैयार, इस तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को करेंगे समर्पित
Mon, 09 Jun 2025 08:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 09 Jun 2025 08:26 PM IST
सार
Bihar :₹422 करोड़ की लागत से बन रहे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। अब 11 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के पहले डबल डेकर को जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
निरीक्षण करते पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना का पहला डबल डेकर अब पूरी तरह से बनकर तैयार है। 11 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन कर बिहार के ख़ास कर पटना के लोगों को एक बड़ी सौगात देंगे। पटना में पहली बार तीन लेयर में गाड़ियां दौड़ेंगे। इस बात की जानकारी पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने दी। उन्होंने सोमवार को पटना के साइंस कॉलेज से पीएमसीएच होते हुए गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक तक बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर (डबल डेकर) के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विभागीय सचिव डॉ. संदीप कुमार आर. पुदकलकट्टी जी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
इस संबंध में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि ₹422 करोड़ की लागत से बन रहे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।11 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के इस पहले डबल डेकर को जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि डबल-डेकर फ्लाईओवर के शुरू हो जाने पर पटना के अत्यधिक व्यस्त इलाकों में से एक अशोक राजपथ पर यातायात की व्यवस्था बेहद सुगम हो जायेगी। परियोजना पूर्ण होते ही यह आवागमन के लिए खुलने वाला बिहार का पहला डबल-डेकर फ्लाईओवर होगा। इससे पटना के लोगों को तीन लेयर में यात्रा करने की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही पटना में तेजी से चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के साथ इस डबल-डेकर फ्लाईओवर की कनेक्टिविटी शहर की ट्रैफिक प्रबंधन को और अधिक मजबूत करेगी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: प्रियंका गांधी ने यह आंकड़े दिखाए, कहा- डबल इंजन सरकार महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो रही है
विज्ञापन
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि पटना कॉलेज मेन गेट से बी एन कॉलेज मेन गेट तक 1.45 किलोमीटर का निचला डेक (टियर-1) तथा कारगिल चौक से पटना विश्वविद्यालय गेट (शताब्दी द्वार) तथा पटना सायंस कॉलेज तक 2.2 किलोमीटर का ऊपरी डेक (टियर-2) का काम पूरा हो गया है। इसके साथ ही उपलब्ध भूमि पर सर्विस रोड का 90% निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: '52वीं बार बिहार आ रहे पीएम मोदी', तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एनडीए के दिग्गज नेताओं ने ऐसा कहा
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि इस परियोजना के तहत फ्लाईओवर को जेपी गंगा पथ (पटना रिवर फ्रंट रोड) से कृष्णा घाट के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिससे गांधी सेतु और अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों को एक सुगम वैकल्पिक रास्ता मिलेगा। इसके अलावा, यह अशोक राजपथ, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय और साइंस कॉलेज के क्षेत्र में यातायात दबाव को कम करेगा, जिससे छात्रों, मरीजों, व्यवसायियों और आम नागरिकों को बड़ा लाभ होगा।। यह फ्लाईओवर छपरा के बाद बिहार का दूसरा डबल-डेकर फ्लाईओवर होगा और इसे आधुनिकतम तकनीक से तैयार किया गया है।
अशोक राजपथ डबल-डेकर फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2.2 किमी है। इस फ्लाईओवर का पहला स्तर 1.5 किमी लंबा होगा, जो पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक फैला होगा, जबकि दूसरा स्तर 2.2 किमी लंबा होगा, जो कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक विस्तृत है। दोनों स्तरों पर 8.5 मीटर चौड़ी कैरिजवे होगी, जो एकतरफा यातायात के लिए डिज़ाइन की गई है। फ्लाईओवर का ऊपरी डेक (Tier-II) गाँधी मैदान से साईस कॉलेज तरफ जाने वाले यातायात के लिए है एवं नीचे का डेक (Tier-l) पटना कॉलेज से गाँधी मैदान की तरफ जाने वाले यातायात के लिए है। यह परियोजना पटना मेट्रो रेल, बाकरगंज नाला पर सड़क और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में प्रस्तावित मल्टी-लेवल कार पार्किंग से समन्वयित होगी।