{"_id":"6845126ebf3f5a284c0951eb","slug":"bihar-news-nitish-government-appointed-chairman-member-of-women-and-child-labor-commission-mla-mlc-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नीतीश सरकार ने महिला और बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष-सदस्य बनाए, जानिए किन्हें मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नीतीश सरकार ने महिला और बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष-सदस्य बनाए, जानिए किन्हें मिली जिम्मेदारी
Sun, 08 Jun 2025 10:02 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:02 AM IST
सार
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आदेश पर बिहार सरकार ने दो और आयोगों के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। खास बात यह है कि एक आयोग में सदस्य के रूप में भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
पटना सचिवालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में आयोगों के पुनर्गठन का दौर जारी है। नीतीश सरकार दो और आयोगों का गठन कियागया है। इनमें बिहार राज्य महिला आयोग और बाल श्रमिक आयोग भी शामिल हैं। बाल श्रमिक आयोग में सदस्य के रूप में विधायक और विधान परिषद् के दो सदस्यों को भी शामिल किया गया है। श्रम संसाधन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं समाज कल्याण विभाग ने महिला आयोग के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी की है। आइए जानते हैं किस आयोग में किन्हें किस पद की जिम्मेदारी मिली है।
विधायक श्रेयसी सिंह को मिली यह जिम्मेवारी
श्रम संसाधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग अधिनियम की धारा चार के उप धारा एक में प्रदर्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल के आदेश पर बाल श्रमिक आयोग का गठन किया गया है। इसें पूर्णिया निवासी अशोक कुमार को अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है। वहीं अरवल के अरविंद कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जमुई विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रेयसी सिंह, बरारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय सिंह, पिपरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामविलास कामत, बिहार विधान परिषद् के सदस्य अनिल कुमार और रवींद्र प्रसाद सिंह को सदस्य बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: नीतीश सरकार ने अब इन आयोगों के अध्यक्ष-सदस्य बनाए
विज्ञापन
महिला आयोग की अध्यक्ष इन्हें बनाया गया
वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष और गैर सरकारी एवं सरकारी सदस्यों को मनोनीत किया गया है। इनमें समस्तीपुर निवासी अप्सरा को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बांका निवासी शीला टुड्डू, रोहतास की रजिया कामिल अंसारी, लखीसराय की पिंकी कुमार, पटना निवासी सजल झा, गया निवासी श्यामा सिंह, पटना निवासी रश्मि रेखा सिन्हा को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के एक प्रतिनिधि, गृह विभाग के एक प्रतिनिधि को पदेन सरकारी सदस्य और बिहार राज्य महिला एवं बाल विकास निगम के प्रबंध निदेशक को पदेन सदस्य सह सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन