फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Nishant Kumar statement jdu party CM Nitish Kumar health Bihar elections in 2025

Bihar News : बेटे निशांत कुमार ने सीएम नीतीश कुमार की तबीयत पर क्या कहा? बिहार चुनाव पर भी बात की

Fri, 21 Feb 2025 09:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 21 Feb 2025 09:27 PM IST
सार

Nishant Kumar : सीएम नीतीश कुमार को विपक्ष लगातार बीमार होने और   काम करने की स्थिति में नहीं होने की बात कह रही हैं। निशांत ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मेरे पिता ने काम किया है इसलिए जनता को उन्हें फिर से चुनना चाहिए और वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Nishant Kumar statement jdu party CM Nitish Kumar health Bihar elections in 2025
निशांत कुमार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने अपने पिता के लिए फिर से लोगों को वोट देने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने काम किया है तो जनता को उन्हें फिर से चुनना चाहिए। निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीमार होने के सवाल पर कहा कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। सब कुछ ठीक है।

विज्ञापन

विज्ञापन


पिता के लिए लोगों से की अपील, कहा- फिर से बनाईये सीएम 
निशांत कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पहले भी बोला हूं और अभी भी बोल रहा हूं, सारी जनता से अनुरोध है कि फिर से एनडीए को सरकार में लाएं। पिताजी को हो सके तो फिर से सीएम बनाएं। पिताजी विकास के कार्य को लगातार जारी रखें। उन्होंने कहा कि जनता से पहले भी अनुरोध किया था, आज फिर अनुरोध कर रहा हूं मेरे पिताजी 19 सालों में इतना अच्छा काम किया है तो यह हक बनता है कि जनता उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाएं। उन्होंने काम किया है तभी तो हक मांग रहे हैं। निशांत कुमार ने कहा कि पिता जी जनता के लिए इतना करते हैं तो जनता को भी उनके बारे में सोचना चाहिए।  उनको फिर से लाएं, फिर से सरकार बने और विकास का क्रम यूं ही बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Nishant Kumar statement jdu party CM Nitish Kumar health Bihar elections in 2025
तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

तेजस्वी यादव कई बार नीतीश कुमार को बताया है बीमार 
तेजस्वी यादव कई सभाओं में या फिर कई मंचों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उन पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने कई बार कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब थक गए हैं। उनसे अब कुछ नहीं होता है। उनके आसपास रहने वाले अधिकारी ही उनको जो बताते हैं वह नीतीश कुमार करते हैं। तेजस्वी यादव ने तो यहां तक कह दिया कि उनकी सर्कार मात्र चार लोग चला रहे हैं। दो दिल्ली में हैं और दो बिहार में हैं। तेजस्वी यादव के इन्हीं सब बयानों पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने पलटवार किया है। अंत में निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य के सवाल पर कहा कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। सब कुछ ठीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed