फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : NhAI toll tax from today toll rate patna bakhtiyarpur toll plaza in bihar rates

Toll Tax Rate : बिहार में भी टोल टैक्स बढ़ा; आज से किस रोड के लिए कितना शुल्क लगेगा?

Tue, 01 Apr 2025 10:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 01 Apr 2025 10:09 AM IST
सार

Bihar News: आज से हुए बदलावों का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। आम बजट की घोषणाएं भी लागू हो गई हैं।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नये वित्तीय वर्ष के लिए टोल टैक्स की दरें पांच से दस रुपये तक बढ़ाई हैं। बिहार के टोल पर यह दरें लागू हो चुकी हैं...

विज्ञापन
Bihar News : NhAI toll tax from today toll rate patna bakhtiyarpur toll plaza in bihar rates
टोल प्लाजा की फाइल फोटो।

विस्तार

आज एक अप्रैल हे। आज से कई नए नियम लागू हो रहे हैं, जिनका आम जनता यानी हम सभी की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेन-देन पर सीधा असर पड़ेगा। इनमें से एक है टोल टैक्स। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नये वित्तीय वर्ष के लिए टोल टैक्स की दरें पांच से दस रुपये तक बढ़ाई हैं। यह नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि (एक अप्रैल) से लागू कर दी गई है। यानी बिहार में एनएचएआई के अंदर आने वाले सभी टोल प्लाजा पर अधिक टैक्स चुनाने होंगे। आइए जानते हैं...

विज्ञापन


नई दरों के अनुसार, पटना-बख्तियारपुर हाईवे स्थित दीदारगंज टोल प्लाजा पर तीन प्रतिशत अधिक टैक्स देना होगा। इसके तहत हल्के वाहन से 135 की जगह 140 रुपये, 24 घंटे के लिए 200 की जगह 210 रुपये, मासिक पास के लिए 4455 की जगह 4615 रुपये लिए जाएंगे। इसी तरह हल्के व्यवसायिक वाहनों से 210 रुपये, 24 घंटे के लिए 315 रुपये और मासिक पास के लिए 7040 रुपये देने होंगे। ट्रक और बस वालों को 425 रुपये, 24 घंटे के लिए 635 रुपये और मासिक पास के लिए 14115 रुपये टैक्स के रूप में देने होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कार-जीप वालों को एक तरफ की यात्रा के लिए 145 रुपये 
वहीं मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे पर मनियारी टोल पर केवल हल्के व छोटे वाहनों के एकल यात्रा के लिए टोल टैक्स में वृद्धि नहीं की गई है। 24 घंटे के अंदर हल्के व छोटो वाहन के दो तरफा यात्रा वाहन वालों को पांच रुपये अधिक देने होंगे। इधर, दरभंगा फोरलेने के मैठी टोल पर अलग-अलग वाहनों को एकल यात्रा के लिए पांच से 35 रुपये देने होंगे। वहीं सीतामढ़ी में रुन्नी टोल प्लाजा पर एकल यात्रा में पांच में 15 और दो तरफा यात्रा पर पांच से 30 रुपये की वृद्धि हुई है। इधर, दरभंगा-पूर्णिया हाईवे पर राजे टोल  पर अलग-अलग वाहनों को एकल यात्रा के लिए पांच से 35 रुपये देने होंगे। यानी यहां पर कार-जीप व हल्के वाहन को एक तरफ की यात्रा के लिए 145 रुपये देने होंगे।

यह भी पढ़ें: डीजीपी से ज्यादा अमीर यह IPS अफसर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed