{"_id":"658438a9332b8613e409e7a6","slug":"bihar-news-newly-married-woman-murdered-for-not-getting-bike-as-dowry-in-begusarai-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पांच महीना पहले लिए थे सात फेरे; नवविवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने कहा - बाइक के लिए ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पांच महीना पहले लिए थे सात फेरे; नवविवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने कहा - बाइक के लिए ले ली जान
Thu, 21 Dec 2023 06:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 21 Dec 2023 06:37 PM IST
सार
Bihar : पांच महीना पहले अग्नि को साक्षी मानकर साथ जीने मरने की कसम खाते हुए सात फेरे लिए थे। गुरूवार को पत्नी की मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि सबकुछ दिया लेकिन बाइक का बहाना बनाकर इन लोगों ने मेरी बेटी की जान ले ली।
विज्ञापन
मृतका राखी कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी के बाद दो अन्य अभियानों की शुरुआत की, जिसमें पहला बाल विवाह और दूसरा दहेज़ प्रथा है। मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के मौके पर लोगों से अपील करते हुए कहा था कि आपलोग दहेज़ वाली शादी में शामिल न हों लेकिन इसके बावजूद दहेज़ के लिए नवविवाहिता की हत्या में कोई कमी नहीं हो रही है। इसी क्रम में बेगूसराय में एक बार फिर बाइक नहीं मिलने पर नवविवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के झोपड़पट्टी के समीप की है। मृतका की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सन्हा परोरा निवासी रंजीत झा की पुत्री राखी कुमारी के रूप में की गई है हुई है।
विज्ञापन
पांच महीना पहले हुई थी शादी
घटना के संबंध में मृतका के पिता रंजीत झा का कहना है कि उनकी पुत्री की शादी सोनदीपी निवासी दीपक मिश्रा के साथ हिन्दू रीति - रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही राखी को उसके पति दीपक मिश्रा के द्वारा नाटी होने का ताना देते हुए उनसे बाइक की मांग करता था। लड़की पक्ष के लोगों के द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि रुपया उपलब्ध होने पर बाइक दे देंगे लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इस आश्वासन को मानने को तैयार नहीं थे। राखी के साथ प्रताड़ना का दौर लगातार जारी रहा। इस बीच उसको जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही। गुरुवार को राखी के गले में फंदा डाल कर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
भाई ने लगाये गंभीर आरोप
घटना के संबंध मे भाई मणिकांत मिश्रा का कहना है कि शादी के समय दीपक मिश्रा के एमआर होने की बात बताई गई थी लेकिन वर्तमान में लड़का के द्वारा क्या किया जा रहा है यह उन्हें पता नहीं है। भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस सोसाइटी में उनकी बहन को रखा जा रहा था ऐसा लगता था कि उनसे उनका पति शायद देह व्यापार करना चाहता था, लेकिन बहन द्वारा इंकार करने पर उसको मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
जमीन बेचकर बाइक खरीदने का दे रहा था दवाब
राखी की मां पारुल देवी का कहना है कि 29 नवंबर को उन्होंने अपनी बेटी की धूमधाम से विदाई की थी। शादी के वक्त उनके द्वारा ढाई लाख रुपया नगद और लड़की और लड़के को सोने का चैन के साथ अन्य जेवरात दिए गए थे। बावजूद दीपक मिश्रा के द्वारा लगातार अपाचे मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। दीपक लगातार जमीन बेचकर बाइक देने की जिद कर रहा था। इसी बीच राखी का फोन आया कि माँ दीपक मुझे नहीं रखेगा। रोज रात में दारू पी कर आता है और मारपीट करता है। मृतका की मां ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि राखी की सास जो खुद गलत धंधे मे संलिप्त है, राखी को भी उस दलदल में धकेलना चाहती थी। लेकिन राखी लगातार इस बात से इंकार करती रही। जिसके बाद उसे उसकी दो ननद, सास और पति ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।